*कवर्धा-* कबीर क्रांति शालेय शिक्षाकर्मी संघ की जिला बैठक कांफ्रेसिंग के जरिए हुई। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र चंद्रवंशी व प्रदेश प्रवक्ता गजराज सिंह राजपूत ने जिले व ब्लाक स्तर के प्रमुख पदाधिकारियों से आवश्यक मुद्दों पर चर्चा की।
उन्होंने बताया कि बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर समीक्षा की गई। जैसे लॉकडाउन के दौरान शिक्षकों के द्वारा आम लोगों को जागरूक करने, जरूरतमंद लोगों की मदद करने, कोरोना के मद्देनजर शासन-प्रशासन द्वारा जारी किए गए आदेशों व नियमों का कड़ाई से पालन करने, ऑनलाइन शिक्षा, शिक्षक एलबी संवर्ग व शिक्षक पंचायत संवर्ग के मासिक वेतन की स्थिति आदि विषयों पर चर्चा हुई। संघ ने कोरोना से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सभी शिक्षकों द्वारा एक दिन का वेतन देकर सहायता करने की पहल की सराहना की। साथ ही सभी क्षेत्रों में अपने-अपने स्तर पर जरूरतमंद लोगों की मदद करने के प्रयास को लगातार जारी रखने का निर्णय लिया गया। आम लोगों को कोरोना के रोकथाम व नियंत्रण के संबंध में जागरूक करते रहने का निर्णय लिया गया।
जिलाध्यक्ष श्री चंद्रवंशी व प्रदेश प्रवक्ता श्री राजपूत ने कोरोना के मद्देनजर शासन-प्रशासन द्वारा जारी किए गए आदेशों व नियमों का कड़ाई से पालन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में हम सरकार के साथ हैं। इस दौरान पंडरिया ब्लाक अध्यक्ष मोहन राजपूत, संगठन सचिव नरेंद्र चंद्रवंशी, बोड़ला ब्लाक अध्यक्ष संजय जायसवाल, सचिव रामकुमार वर्मा, संगठन सचिव शरद वर्मा, सहसपुर लोहारा ब्लाक अध्यक्ष राकेश जोशी, सचिव देवानंद त्रिपाठी, कवर्धा ब्लाक के संगठन सचिव कुंजबिहारी हठीले ने भी अपनी बात रखते हुए आवश्यक सुझाव दिए। शालेय शिक्षाकर्मी संघ ने सभी शिक्षकों से कोरोना के मद्देनजर शासन-प्रशासन द्वारा जारी किए गए आदेशों व नियमों का कड़ाई से पालन करने और आम लोगों को जागरूक करते रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की है।

Spread the love

You missed