कवर्धादुर्ग

कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने कबीरधाम जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए तैयारियों की जानकारी दी।

कबीरधाम। कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने कबीरधाम जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में सतर्कता बरतते हुए संदिग्धों की, जांच, उपचार और आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था की गई है। श्री शरण ने जिले वासियो को कोरोना वायरस के सम्बंध में किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नही देने की अपील करते हुए कहा कि इस इस वायरस से बचने के लिए सतर्कता अवश्य बरते। राज्य शासन और जिला स्वास्थ्य कार्यालय से कोरोना वायरस से बचने के लिए मीडिया एडवाजरी भी जारी की गई है।

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button