बोड़ला पुलिस की कार्यवाही
अंतराज्र्यीय गांजा तस्कर के पास 82 किलोग्राम कीमती 4.10 लाख रूपये एवं घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन टाटा सुमो विक्टा जप्त कीमती 03 लाख रूपये को जप्त किया गया।

कवर्धा,थाना बोड़ला, जिला कबीरधाम को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई, कि एक सफेद रंग की टाटा सुमो विक्टा वाहन क्रमांक सीजी 08 के 0754 रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर तेज गति से परिवहन करते हुए जबलपुर मध्यप्रदेश की ओर जा रही है। उक्त वाहन में बैठे व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही है, कि उक्त सूचना के संबंध में थाना प्रभारी बोड़ला निरीक्षक संतराम सोनी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सूचना की तस्दीकी हेतु नाकाबंदी पांईट लगाकर वाहनों की चेंकिग करने निर्देशित किया गया। जिस पर थाना बोड़ला स्टाफ द्वारा रायपुर -जबलपुर नेशनल हाईवे रोड में नाकाबंदी पांईट लगाया जाकर मार्गो में गुजर रहे वाहनों की चेंकिग की गई कि कुछ समय पश्चात् मुखबीर द्वारा बताये  गये जानकारी अनुसार चार पहिया वाहन टाटा सुमो विक्टा आई। जिसे रूकवाकर उसमें सवार व्यक्तियों से पुछताछ करने पर अपना नाम छत्रदेव सिंह पिता तेजबहादुर सिंह उम्र 24 साल साकिन रोल थाना रायपुर करचुलियान जिला रीवा मध्यप्रदेश एवं राहूल पिता शिव प्रसाद विश्वकर्मा उम्र 22 साल साकिन गाजन थाना रामपुर जिला सतना मध्यप्रदेश बताया गया तथा जबलपुर मध्यप्रदेश की ओर जाना बताये। वाहन की विधिसंगत् तलाशी लेने पर वाहन की डिक्की में विभिन्न पैकेटो में मादक पदार्थ गांजा पाया गया। जिनके संबंध में वाहन सवार व्यक्तियों से पुछताछ करने पर उक्त मादक पदार्थ गांजा को अवैध रूप से धन अर्जित करने हेतु उड़ीसा राज्य से लाकर जबलपुर मध्यप्रदेश के रास्ते मध्यप्रदेश राज्य में बिक्री करने ले जाना बताया गया। जिस पर वाहन सवार व्यक्तियों का उक्त कृत्य अपराध धारा नारकोटिक एक्ट के तहत् कृत्य करना पाये जाने से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपियों से कुल 82 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 4.10 लाख रूपये एवं एवं घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की टाटा सुमो विक्टा वाहन कीमती 03 लाख. रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में डाॅ. लाल उमेद सिंह, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एवं श्री अनिल कुमार सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के मार्गनिर्देशन एवं श्री अजीत कुमार ओग्रे पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला के दिशा-निर्देश मे निरीक्षक संतराम सोनी थाना प्रभारी बोड़ला, सहायक उप निरीक्षक लखीराम नेताम, प्रधान आरक्षक वासुदेव पैकरा, रमेश कश्यप, आरक्षक पुरूषोत्तम वर्मा, संजू चंद्रवंशी, जावेद खान एवं डायल 112 के कर्मचारियों द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़