चिल्फी पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
अंतर्राज्जीय मवेषी तस्करो को पकड़ने में मिली बड़ी कामयाबी।
02 ट्रक में 48 नग मवेषी, 05 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे।
कबीरधाम जिले के थाना चिल्फी पुलिस ने छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेष की ओर जाने वाले नेषनल हाईवे मार्ग 30 में, 01 दस चक्का ट्रक में 18 नग मवेषी और 01 कंटेनर में 30 नग मवेषी कुल 48 नग मवेषियों को जो मध्यप्रदेष की ओर अवैद्य रूप से ले जाया जा रहा था। जिसे चिल्फी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। चिल्फी पुलिस द्वारा आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ पषु कु्ररता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उनके सहयोगियो को भी रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक डाॅ लाल उमेंद सिंह द्वारा समय-समय पर मुखबीर व सूचनातंत्र को मजबूत करने हेतू जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देषित किया जाता रहा है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 31.12.2019 को थाना प्रभारी चिल्फी निरीक्षक रमाकांत तिवारी को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि उक्त वाहनो में अवैद्य रूप से धन प्राप्त करने के उदेष्य से मवेषियों को छत्तीसगढ़ के विभीन्न इलाको से एकत्र कर जबलपुर मार्ग नेषनल हाईवे 30 से मध्यप्रदेष की ओर तस्करी किया जा रहा था। जिसकी जानकारी मुखबीर के जरिये से प्राप्त होने पर थाना प्रभारी चिल्फी द्वारा पुलिस अधीक्षक डाॅ लाल उमेंद सिंह एव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बोड़ला अजित ओगरे को अवगत कराया गया जिनके मार्गदर्षन में चिल्फी थाने के सामने घेराबंदी कर वाहनो की बारिकी से चेंकिग कि जाने लगी। उक्त वाहन चालको के द्वारा पुलिस को देख बेरिकेट तोड़कर भागने का प्रयास किया गया जिस पर थाने के टीम द्वारा वाहनो का पीछा करते हुये रोककर चालाको से पुछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नही मिलने से मवेषियों की ब्रिकी रषीद व अन्य दस्तावेज न होने से वाहन कं्रमाक- यूपी 22 टी 2817 कंटेनर, क्रंमाक-सीजी 04 डीएम 2218 में सवार पाॅचो आरोपियों 01 कैलाष मेश्राम पिता रामचंद मेश्राम उम्र 32 वर्ष सा0 रामनगर थाना जरीमटका जिला नागपुर 02 रईस पिता अब्दुलवेज उम्र 45 वर्ष सा0 रूनकुता थाना सिकन्दरा जिला आगरा उ0प्र0 03 सोहन गुप्ता पिता जमुना प्रसाद गुप्ता उम्र 43 वर्ष सा0 टेड़ानाका सुगंध नगर थाना जरीमटका जिला नागपुर महाराष्ट्र 04 सलमान पिता भोरा कुरैषी उम्र 23 वर्ष सा0 लखनौटी थाना गंगो जिला सहारनपुर उ0प्र0 05 सुहैल पिता कईयाब कुरैषी उम्र 21 वर्ष सा0 अम्बेहटापीर कोटला मोहल्ला थाना गंगो जिला सहारनपुर उ0प्र0 उक्त आरोपियों के खिलाफ पषु तस्करी कें अपराध में मवेषियों को कब्जे में लेकर पांचो आरापियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिय गया।

Spread the love

You missed