कवर्धा। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन और उनके सम्बंध में फैली भ्रांतियों को दूर करने व इसके प्रावधानों की सही जानकारी जन जन तक पहुंचाने हेतु मंगलवार को भाजपा कार्यालय कवर्धा में संवाद बैठक आयोजित किया गया । इसमें सांसद संतोष पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार भट्ट, पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा सहित कई नेता शामिल हुए। नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री व सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने नागरिकता संशोधन कानून के जनजागरण हेतु देश के 3 करोड़ परिवारों तक संपर्क बनाने का लक्ष्य रखा गया है । उन्होंने कहा कि इस कानून के संबंध में फैली भ्रांतियों व कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों द्वारा अल्पसंख्यको व अन्य लोगो के मन मे भरे जा रहे डर को दूर करने हेतु जल्द ही जिले में रैली के माध्यम से जन जागरण अभियान प्रारम्भ किया जाएगा साथ ही जिले के भाजपा मंडलों में भी बैठके, रैली, संपर्क, संवाद कार्यक्रम लोगो के बीच किया जाएगा । उन्होंने कहा की कांग्रेस द्वारा लोगो को डरा कर देश मे हिंसा का माहौल बनाया जा रहा है । नागरिकता संशोधन कानून नागरिकता देने का कानून है न कि नागरिकता छिनने का । हम सभी सीएए का समर्थन करते है, और इस अधिनियम के बारे में लोगो के बीच जाकर उन्हें बता कर कांग्रेस सहित टुकड़े टुकड़े गैंग के मंसूबे को कामयाब नहीं होने देंगे । भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पूरे देश मे इस कानून को लेकर जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है । इसके तहत संपर्क अभियान, धन्यवाद पत्रक, लोगो के साथ समन्वय बैठक, जिला स्तर पर कार्यक्रम, विद्यार्थियों, युवाओं से संपर्क, सांसद द्वारा शरणार्थी सम्मेलन व सम्मान कार्यक्रम, प्रत्येक विधानसभा में विशिष्ट व्यक्तियों से मुलाकात कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशीराम धुर्वे, गोपाल साहू, नितेश अग्रवाल, रघुराज ठाकुर, दुर्गेश ठाकुर, देवकुमारी चंद्रवंशी, विनोद बैस, लालजी चंद्रवंशी, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, शिवकुमार चंद्रवंशी, बरसातीलाल वर्मा, मंगलू परते, सुखदेव धुर्वे, गजपाल साहू, परमेश्वर चंद्रवंशी, चंदन पटेल, गुलाब साहू, नीलाम्बर चंद्राकर, मधु तिवारी, नीतू शर्मा, मोहनी ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे । Spread the love Post navigation चिल्फी पुलिस को मिली बड़ी सफलता। अंतर्राज्जीय मवेषी तस्करो को पकड़ने में मिली बड़ी कामयाबी। 02 ट्रक में 48 नग मवेषी, 05 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे। आपको और आपके परिवार को कबीर क्रांति की तरफ से नये साल 2020की हार्दिक शुभाकामनाए