कवर्धादुर्ग

नगर पालिका परिषद कवर्धा के नाम निर्देशन संबंधी कार्यो को सुचारू रूप से संपादन के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई

कवर्धा, । नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2019 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद कवर्धा के नाम निर्देशन संबंधी कार्यो को सुचारू रूप से संपादन हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों को ड्यूटी लगाई गई है। नाम निर्देशन के प्रारंभ तिथि 30 नवंबर से प्रातः 10.30 बजे से जिला कार्यालय में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। कलेक्टर न्यायालय में वार्ड क्रमांक एक से नौ तक नाम निर्देशन पत्रों के संबंध में निर्धारित प्रारूप में पंजी संधारित करना तथा प्रतिदिन निर्वाचन आयोग को जानकारी भेजने हेतु प्रपत्र तैयार करना वार्डवार के लिए अधिकारी कलेक्टर एवं रिटर्निग आॅफिसर श्री अवनीश कुमार, सहयोगी अधिकारी-कर्मचारी में व्याख्याता श्री आदित्य श्रीवास्तव, सहायक प्रोगामर श्री प्रदीप कुमार, सहायक ग्रेड-2 श्री सी.पी. श्रीवास्तव, श्री नवनीत दुबे, राजस्व निरीक्षक श्री महेश पांडे, भृत्य श्री महेश कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार अतिरिक्त कलेक्टर न्यायालय में वार्ड क्रमांक 10 से 18 तक नाम निर्देशन पत्रों के संबंध में निर्धारित प्रारूप में पंजी संधारित करना तथा प्रतिदिन निर्वाचन आयोग को जानकारी भेजने हेतु प्रपत्र तैयार करना वार्डवार के लिए अधिकारी एसडीएम एवं सहायक रिटर्निग आॅफिसर श्री विपुल गुप्ता, सहयोगी अधिकारी-कर्मचारी में सहायक संचालक श्री यू.आर.चंद्राकर, राजस्व निरीक्षक श्री प्रदीप तिवारी, सहायक ग्रेड-2 भवेन्द्र कुमार, श्री सकत राम भुआर्य, श्री जागेश्वर श्रीवास्तव, भृत्य श्री आशीष कुमार, नजूल अधिकारी न्यायालय में वार्ड क्रमांक 19 से 27 तक नाम निर्देशन पत्रों के संबंध में निर्धारित प्रारूप में पंजी संधारित करना तथा प्रतिदिन निर्वाचन आयोग को जानकारी भेजने हेतु प्रपत्र तैयार करना वार्डवार के लिए अधिकारी डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक रिटर्निग आॅफिसर श्री अनिल कुमार सिदार सहयोगी अधिकारी-कर्मचारी में जिला शिक्षा मिशन समन्वयक श्री संजय श्रीवास्तव, सहायक ग्रेड-2 श्री हरीराम साहू, श्री बालेश कुमार, स्टेनो टायपिस्ट श्री संदीप श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षण श्री रवि पाण्डेय, चैनमेन श्री तारनदास मानिकपुरी, वार्ड नंबर एक से वार्ड नंबर 27 तक नामांकन शुल्क लेना तथा नाम निर्देश फार्म उपलब्ध करने के लिए बरामदा जिला कार्यालय में लेखापाल श्री अशोक सोनकर, सहायक ग्रेड-2 श्री लखनदास मानिकपुरी, श्री अब्दुल वहाब खान, सहायक ग्रेड-3 कु. नम्रता वर्मा, कु. अनिता यादव, वार्ड नंबर एक से वार्ड नंबर 27 तक नाम निर्देशन आॅनलाईन संबंधी कार्य के लिए एनआईसी में डीआईओ एनआईसी श्री नभ वर्मा, संगणक श्री सत्येन्द्र देवंागन, डाटा एण्ट्री आॅपरेटर श्री संजय डांेगरे, श्री रवि साहू, वार्ड नंबर एक से वार्ड नंबर 27 तक नगर पालिका कवर्धा की मतदाता सूची अवलोकन हेतु उपलब्ध करने के लिए बरामदा जिला कार्यालय में सहायक अधीक्षक श्री पुष्पलता ठाकुर, राजस्व निरीक्षक श्री रामशरण कौशिक, सुरी विनिता शर्मा, सहायक राजस्व निरीक्षक श्री लाल निषाद, सहायक ग्रेड-3 श्री गांधी राम साहू की ड्यूटी लगाई गई है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button