कवर्धादुर्ग

कबीरधाम जिले की स्कूलों में खेलों के सप्ताहिक एक पीरियड होगा, कलेक्टर ने सभी प्रचार्यों को निर्देश जारी किए

कबीरधाम जिले की स्कूलों में खेलों के सप्ताहिक एक पीरियड होगा, कलेक्टर ने सभी प्रचार्यों को निर्देश जारी किए

कवर्धा,  बच्चों के सर्वागीण विकास और उन्हे विभिन्न खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए कबीरधाम जिल के सभी प्राथमिक, माध्यमिक, हाई और हायर सेकेण्डरी स्कूलों में शाला अवधि में खेलोें का नियमित अभ्यास कराया जाएगा। साथ ही विद्यलायों में खेल के साप्ताहिक एक पीरियड खेल का होगा। माह में अन्तर विद्यालय खेल प्रतियोगिता तथा त्रिमासिक संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने विद्यालयों में खेल का नियमित अभ्यास कराने के संबन्ध में जिला जिला शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, सभी प्राचार्य, खण्ड स्त्रोत समन्वयकों को निर्देश जारी किया है। कलेक्टर श्री शरण ने बताया कि स्कूलोें में खेल प्रतियोगिता आयोजित करने और खेल खेलने से बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है, जिससे बच्चें तनाव मुक्त रहतें है। शासन के द्वारा भी खेल को बढ़ावा देने के लिए बोर्ड परीक्षाओं में बोनस अंक का भी प्रावधान रखा गया है।
कलेक्टर श्री शरण ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि विद्यालयों में नियुक्त व्यायाम निर्देशक अथवा खेल में रूचि रखने वाले शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के लिए सामुहिक और व्यक्तिगत खेल की व्यवस्था शाला अवधि में किया जाएं। गांवों में उपलबध पूर्व खिलाड़ियों का भी सहयोग लिया जा सकता है। खेलों में छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेलों को भी शामिल किया जाए। जिस विद्यालयों में खेल के शिक्षक नहीं है,वहां पर आस-पास के स्कूल के खेल शिक्षक का सहयोग लिया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button