कबीरधाम जिलें में 2 सौ 29 करोड़ 55 लाख 59 हजार की धान की खरीदी 34 हजार 438 किसानों को 135 करोड़ 15 लाख रूपए का भूगतान 12 लाख 55 हजार 814 क्विंटल धान की खरीदी 94 करोड़ 40 लाख 17 हजार रूपए की ऋण वसूली छोटे और मध्यम किसानों को सर्व प्राथमिकता मेें टोकन जारी करें- कलेक्टर उपार्जन केन्द्रों में रखे धान की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर खरीदी कार्य से जुड़े अधिकारियों को गंभीरता से दायित्व निर्वहन करने के निर्देश कलेक्टर ने धान खरीदी की समीक्षा धान खरीदी से सम्बंधित सभी अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश सभी नोडल एजेंसी सहकारिता, खाद्य, बैंक,नान के अधिकारियों की एक साथ बैठक कवर्धा,कबीर क्रांति कवर्धा छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर जारी धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। जिले में अब तक 2 सौ 29 करोड़ 55 लाख 59 हजार रूपए के 12 लाख 55 हजार 814 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकि है। राज्य शासन द्वारा जिले के 38 हजार 438 किसानो को 135 करोड़ 15 लाख 42 हजार रूपए का भूगतान सीधे किसानों के खाते के माध्यम से किया गया है। इसके अलावा किसानों को दी गई कृषि ऋण 94 करोड़ 40लाख 17 हजार रूपए की वसूली भी की गई है। कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने आज यहां जिला कार्यालय के सभा कक्ष में जिले में अब तक किए गए धान खरीदी की समीक्षा की। बैठक में बंदुवार धान का उठाव, बारदानों की स्थिति, स्टेकिग, स्टेकिग गणना, तालपत्री की व्यवस्था, टोकन कटान एवं तौल पत्रों में मिलान आदि सभी बिन्दुओ पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री शरण ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को बेहद सख्त निर्देश देते हुए कहा कि धान खरीदी में जरा भी कोई लापरवाही नही होनी चाहिए। साथ ही लघु और सीमांत किसानों को खरीदी में कोई भी परेशानी न हों इस बात का ध्यान रखने कहा गया। उन्होने जिले के छोटे और लघु किसानों की धान प्राथमिकता में खरीदी करने के लिए अधिक से अधिक टोकन जारी करने के निर्देश भी दिए। उनहोने यह भी कहा कि कोई भी कोचिया अवैध रूप से सोसायटी के माध्यम से धान बेच ना पाए इसका भी विशेष ध्यान रखने कहा है। कलेक्टर ने कहा कि कंप्यूटर आपरेटर और समिति स्तर पर की वजह से धान खरीदी जरा भी प्रभावित नही होना चाहिये। सुचारू रूप से किसी समिति में अतिरिक्त कम्यूटर आॅपरेटर की आवश्यकता है,ऐसी स्थिति में किसानों की सुविधाओं के लिए अतिरिक्त कंप्यूटर आपरेटर की व्यवस्था कर सकते है। कलेक्टर ने बुधवार सुबह से जिले में जारी बेमौसम बारिश की स्थिति की तहसीलवार जानकारी ली। उन्होने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने अपने क्षेत्रों में धान खरीदी उर्पाजन केन्द्रों को निरीक्षण करते करें और वहां खरीदी की गई धान की समुचित सुरक्षा के लिए त्रिपाल से ठकने की व्यवस्था करें। किसी भी उर्पाजन केन्द्रों में धान खुले में ना हो इसके व्यवस्था भी सुनिश्चिित करें। अगर धान खुली पाई जाती है तो ऐसी स्थिति में संबंधित समिति की जिम्मेदारी होगी। कलेक्टर ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शासन की प्राथमिकता का महत्वपूर्ण कार्य है। धान खरीदी कार्य से जुड़े सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि खरीदी कार्य, सुरक्षा, परिवहन, रख-रखाव से संबंधित किसी भी स्तर पर लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बैठक में खाद्य विभाग के प्रभारी श्री मेश्राम ने बताया कि अब तक जिले में कुल जिले में अब तक 2 सौ 29 करोड़ 55 लाख 59 हजार रूपए के 12 लाख 55 हजार 814 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकि है। राज्य शासन द्वारा जिले के 38 हजार 438 किसानो को 135 करोड़ 15 लाख 42 हजार रूपए का भूगतान सीधे किसानों के खाते के माध्यम से किया गया है। इसके अलावा किसानों को दी गई कृषि ऋण 94 करोड़ 40लाख 17 हजार रूपए की वसूली भी की गई है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जीवन किशोर धु्रव, जिला पंचायत सीईओ श्री विजय दयाराम के, सर्व अनुविभागीय अधिकारी जिला खाद्य अधिकारी, डीएमओ,व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। खरीदी केन्द्र में संग्रहित धान सुरक्षित रखे कलेक्टर ने धान खरीदी कार्य के सुपरवाईजर सहित अन्य अधिकारियों से कहा कि वे खरीदी केन्द्र में संग्रहित धान को सुरक्षित रखें, सभी स्टेकिंग के नीचे भूसे की मोटी परत बनाएं और पालीथिन से ढंककर रखें। पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज की व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि धान के नीचे बारिश से गीला होने की आशंका न रहें। Spread the love Post navigation चिल्फी पुलिस की सफल कार्यवाही अंतरराज्यीय गाजा तस्कर के पास से मार्शल वाहन में 50 किलोग्राम गाजा के साथ आरोपी गिरफ्तार जप्त गाजे की कीमत लगभगदो लाख पचास हजार रूपए महिंद्रा मार्शल वाहन कीमत 300000 रुपए जप्त जिला पंचायत के कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशीयो की सुचि