कवर्धादुर्ग

ज्वालेश्वर महादेव डोंगरिया मे 8 अगस्त को विधायक ममता के सौजन्य से भंडारा

ज्वालेश्वर महादेव डोंगरिया मे 8 अगस्त को विधायक ममता के सौजन्य से भंडारा

कवर्धा जिले के सुप्रसिद्ध शिवधाम ज्वालेश्वर महादेव धाम डोंगरिया मे 8 अगस्त 2019 को पंडरिया विधायक ममता मनोज चन्द्राकर के द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन रखा गया है
श्रावण मास के पावन पर्व पर शिव भक्त प्रतिदिन जलाभिषेक के लिए शिव के धाम पहुंच रहे है और हर कोई चाहता है कि थोड़ा बहुत शिव भक्तों का सेवा करने का मौका उन्हें मिले।और उन्हें शिव भक्तों का आशीर्वाद एवं पूण्य मिले
जिले के प्रसिद्ध एवं धार्मिक पर्यटन स्थल ज्वालेश्वर महादेव घाट डोंगरिया मे पंडरिया विधायक श्रीमति ममता मनोज चन्द्राकर सहपरिवार 8 अगस्त 2019 गुरुवार को देवो के देव महादेव की विशेष पूजा अर्चना एवं भण्डारे का आयोजन रखा है
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रावण मास के पावन अवसर पर पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर एवं विधानसभा पंडरिया के कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के सौजन्य से विशाल भण्डारा का आयोजन किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डोंगरिया में भव्य भण्डारे का आयोजन 8 अगस्त को दोपहर 12.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक किया जायेगा। जिसमें समस्त कांवरियों एवं श्रृद्धालुओं को प्रसादी ग्रहण कराई जायेगा। इस आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई। विधायक पंडरिया श्रीमती चन्द्राकर ने श्रृद्वालुओं से उपस्थिति की अपील की

Spread the love

Related Articles

Back to top button