सखी वन स्टॉप सेंटर में नान स्टाप भ्रष्ट्राचार ,अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध ,उच्च स्तरीय जाँच कार्यवाही की मांग
कवर्धा : कबीर क्रांति के प्रधान संपादक व जिला प्रेस क्लब के महासचिव डी.एन. योगी ने सखी वन स्टॉप सेंटर की नोडल प्रभारी पर लाखो रु. का भ्रष्ट्राचार करने का आरोप लगाते हुए शासन प्रशासन से उच्च स्तरीय जाँच कार्यवाही की मांग की है.

इस सम्बन्ध में वरिष्ट पत्रकार श्री योगी ने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर का संचालन किया जा रहा है । महिला एवं बाल विकास विभाग के अधीन संचालित उक्त कार्यालय में भ्रष्ट्राचार का नान स्टाप खेल जारी है। सखी वन स्टॉप सेंटर कवर्धा के नोडल प्रभारी द्वारा लाखों रू. की अनियमितता व भ्रष्ट्राचार किया गया है । नोडल अधिकारी नितिका डडसेना के कारनामों की चर्चा विभागीय गलियारे से होते हुए नगर के चौक चौराहो होटल पान ठेलों में पहुंच चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि विभाग में चर्चा है कि नोडल प्रभारी नितिका डडसेना भ्रष्ट्राचार के खेल में इतनी माहिर है कि भ्रष्ट्राचार की कमाई का एक निश्चित हिस्सा अपने उच्चाधिकारियों को देकर उन्हे साध चुकी है ऐसे में अब उसे जांच कार्यवाही का जरा भी भय नही है। उन्होंने इस सम्बन्ध में जाँच की मांग करते हुए कहा कि बहरहाल सखी वन स्टाफ सेंटर में नोडल प्रभारी नितिका डडसेना के द्वारा अधिकारियों के संरक्षण में किये गए लाखों रू. के भ्रष्ट्राचार की उच्च स्तरीय जांच जरूरी है।




