कवर्धादुर्ग

बू़ढ़ा महादेव मंदिर कवर्धा से भोरमदेव मंदिर तक पदयात्रा की तैयारी के संबंध में कल होगी बैठक

बू़ढ़ा महादेव मंदिर कवर्धा से भोरमदेव मंदिर तक पदयात्रा की तैयारी के संबंध में कल होगी बैठक

कवर्धा,। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन महीने के प्रथम सोमवार 22 जुलाई को बू़ढ़ा महादेव मंदिर कवर्धा से भोरमदेव मंदिर तक पदयात्रा का आयोजन किया किया जायेगा। इसकी तैयारी एवं आवश्यक व्यवस्था के संबंध में 11 जुलाई को दोपहर 12 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई है। कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने बैठक में उपस्थित होने के लिए भोरमदेव तीर्थ प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, मीडिया प्रतिनिधियों और कार्यालय प्रमुखों को परिपत्र जारी कर निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button