कवर्धा, कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने जिला प्रशासन द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार विपत्तिग्रस्त परिवारों को 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इसके तहत बोड़ला तहसील के ग्राम केसदा निवासी श्री रतिराम मछली पकड़ते समय तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर विपत्तिग्रस्त श्रीमती सुकवारा को, ग्राम केसमर्दा(बोदई)निवासी समेलाल को जहरीले सर्प काटने से मृत्यु होने पर विपत्तिग्रस्त श्रीमती पनकिन बाई पति बिरझू (मृतक की माता) को, तहसील रेंगाखारकला(बोड़ला) के ग्राम पंडरिया के बिसन सिंह स्टापडेम से फिसलकर गिरने से पानी में डूबने के कारण मृत्यु होने पर विपत्तिग्रस्त श्रीमती दयावती को और कवर्धा तहसील के कोयलारी निवासी श्री दयाराम का पानी में डूबने से मृत्यु होने पर विपत्तिग्रस्त श्री धनुराम को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
Related Articles
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट *अंतरराज्यीय गांजा तस्करों की चालाकी नाकाम — स्कूटी से पायलटिंग कर बचना चाहते थे चेकिंग से 10 किलो गांजा जप्त*
July 22, 2025


