दुर्गरायपुर

 कलेक्टर अवनीश शरण पर लगे गम्भीर आरोप, आयुक्त दुर्ग ने मांगे दस्तावेजी प्रमाण

: कवर्धा – शोसल मिडिया में तेजी से वायरल हो रहे एक पीडीएफ फ़ाइल पर इन दिनों खूब चर्चा है. जिसमे कवर्धा कलेक्टर अवनीश कुमार शरण पर अनेक मामलों में भ्रष्टाचार किये जाने की शिकायत आवेदक राजकमल चंद्रवंशी निवासी गुरुद्वारा रोड बेमेतरा ने प्रधानमन्त्री कार्यालय से की है | पत्र में आवेदक राजकमल ने कई पंचायतों में प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना से  पूर्व से निर्मित सडक पर दोबारा सी सी रोड  निर्माण के लिए अनुमोदन करने का आरोप लगाया है साथ ही आर्थिक लाभ के लिए नरेगा मद से जिस स्थान पर आवश्यकता नही थी ऐसे स्थान पर पुल पुलिया स्वीकृत करने का भी आरोप लगाया गया है | शिकायत कर्ता ने आगनबाडी में किये गए सामग्री खरीदी में बाहरी चहेते लोगों को काम देने का आरोप लगाया है |

आवेदक द्वारा पीएमो को लिखा गया पत्र –
[9/7, 05:38] DNYOGI: आवेदक ने पत्र में 15 बिन्दुओं पर कलेक्टर पर आरोप लगाकर पीएमो से शिकायत की है जिसके तारतम्य में पत्र क्रमांक 1869 /980(1)/2019/एक/02  14 जून को मंत्रालय सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ के उप सचिव ने आयुक्त दुर्ग को शिकायत में उलेखित बिन्दुओं के संदर्भ में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा है |
: सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी पत्र 
: वही पीएमो में शिकायत के बाद मामले को गम्भीरता से लेते हुए आयुक्त दुर्ग ने भी एक पत्र क्रमांक /2576/आयुक्त/स्टेनो/2019   3 जुलाई 2019 जारी कर कलेक्टर कबीरधाम से उक्त सम्पूर्ण बिन्दुओं में तथ्यात्मक स्थिति दस्तावेजी प्रमाण सहित शीघ्र ही माँगा  है |

आयुक्त दुर्ग द्वारा जारी पत्र 

Spread the love

Related Articles

Back to top button