कवर्धादुर्ग

भाजपा सदस्यता अभियान का मंडलो में हुआ शुभारंभ

भाजपा सदस्यता अभियान का मंडलो में हुआ शुभारंभ

कवर्धा,लोहारा- मंडल के बिरोड़ा शक्तिकेन्द्र में भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया।जिसमें भाजपा के जिलाध्यक्ष रामकुमार भट्ट ने सदस्यता अभियान के संदर्भ में पार्टी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन किया ,साथ ही प्रत्येक बूथ में 100 से अधिक सदस्य बनाने संकल्पित होकर अभियान से जुड़ने का आग्रह किया । साथ मे जिला भाजपा के उपाध्यक्ष परेटन वर्मा ,भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्रीमति शकुन जायसवाल ने भी संबोधन से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया

। आई टी सेल के संयोजक श्रीकांत उपाध्याय ने ऑनलाइन,ऑफलाइन सदस्यता ग्रहण करने के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी । इस अवसर पर नये सदस्यों को भाजपा परिवार से जोड़कर उनका स्वागत किया गया । कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णा साहू,मंडल के अध्यक्ष अशोक पटेल,महामंत्री संतोष मिश्रा,महामंत्री लाला साहू,नगर पंचायत के उपाध्यक्ष दिवाकर डड़सेना, महिला मोर्चा लोहारा मंडल की अध्यक्ष श्री मती लता साहू,युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष योगेश साहू,संतोष तिवारी,सत्यप्रकाश तिवारी,अजय साहू उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button