/कबीरधाम जिल के 81 हजार किसानों का बना किसान क्रेडिट कार्ड सरकार की योजनाओं का लाभ के लिए सभी किसानों का प्राथमिकता में किसान केडिट कार्ड बनाए- कलेक्टर अवनीश कुमार शरण कलेक्टर ने कृषि विभाग और बैकर्स की बैठक लेकर किसान क्रेडिट कार्ड की प्रगति की समीक्षा की कवर्धा। कबीरधाम जिले में किसानों की आर्थिक समृद्धि एवं उनके प्रगति तथा छत्तीसगढ़ सरकार की कृषि पर आधारित योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए 81 हजार 460 किसानों का किसान केडिट कार्ड बनाया गया है। कलेक्टर श्री अवनी कुमार शरण ने किसान क्रेडिट कार्ड की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में लघु एवं सीमांत किसानों सभी का प्राथमिकता में किसान क्रेडिट कार्ड बनाएं, ताकि किसानों को शासन की कृषि पर आधारित योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत मिल सके। उन्होने किसान क्रेडिट कार्ड बनाने में प्रगति लाने के निर्देश दिए है। कलेक्टर श्री शरण ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा जिले के 75 हजार 385 किसानों के कर्ज माफी करने के बाद उन्हे वितरण होने वाले प्रमाण पत्रों के संबंध में भी विस्तार से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कृषि विभाग के उपसंचालक नागेश्वर लाल पांडेय ने बताया कि कबीरधाम जिले में पहले से 77 हजार से अधिक किसान केडिट कार्ड धारित है। वर्ष 2019-20 में 4 हजार 471 नए किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड बनाया गया है, जिसमें बोडला विकासखण्ड में 750 किसान, कवर्धा विकासखण्ड में 1059 किसान, पंडरिया विकासखण्ड में 1899 किसान और सहसपुर लोहारा विकासखण्ड में 763 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी किया गया है। उन्होने 28 जून की स्थिति में बताया कि 88 और नए किसानों को कार्ड जारी किया गया है। उन्होने बताया कि अब तक जिले के 81 हजार 460 किसान, किसान क्रेडिट कार्ड धारित हो गए है। कलेक्टर श्री शरण ने कहा कि जिले के शत प्रतिशत किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर उन्हे सरकार की कृषि पर आधारित योजनाओं का लाभ दिलाएं। कलेक्टर शरण ने राज्य शासन द्वारा किसानों के कर्ज माफी के बाद किसानों को प्रमाण पत्र. वितरण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला सहकारी बैक के नोडल अधिकारी ने बताया कि कबीरधाम जिले के 75 हजार 385 किसानों का 455 करोड़ 50 लाख रूपए का कर्ज माफ किया गया है। कलेक्टर ने कहा कि जिले के प्राथमिक साख समितियों के माध्यम से लाभांवित सभी किसानों को कर्ज माफी के संबंध में प्रमाणपत्र वितरण करना सुनिश्चित करे। उन्होने तीन दिनों के भीतर सभी किसानों को प्रमाण पत्र जारी करने के लिए सख्त निर्देश दिए है। बैठक में अपर कलेक्टर जे.के.ध्रुव, कृषि विभाग के अधिकारी एवं बैकर्स विशेष रूप से उपस्थित थे। Spread the love Post navigation बिग ब्रेकिंग: प्रदेश के IAS अफसरों का तबादला, अनिल टुटेजा की वापसी, सिद्धार्थ कोमल को मिला महिला एवं बाल विकास तो एलेक्स पाल मेनन देखेंगे वेयर हाउस, कई जिला पंचायत सीईओ भी बदले गए…एक क्लिक में यहां देखिए पूरी लिस्ट.. देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपनी दूसरी पारी शुरू करने के पश्चात पहली बार मन की बात कार्यक्रम में देश के सवा सौ करोड़ जन मानस के समक्ष अपनी बात रखी