कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट दिनदहाड़े हत्या से दहला कवर्धा का ठाकुर पारा कवर्धा शहर के ठाकुर पारा इलाके में दिनदहाड़े हुए खूनी वारदात से सनसनी फैल गई। दो युवकों के बीच मामूली बात को लेकर शुरू हुई बहस ने देखते ही देखते खौफनाक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक आपस में दोस्त थे। दिनभर साथ घूमने के बाद दोनों ने घर में बैठकर शराब पी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी को आदतन अपराधी बताया जा रहा है, जो पहले भी जेल जा चुका है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और मामले की हर एंगल से पड़ताल की जा रही है। कवर्धा में बढ़ते अपराध पर फिर उठे सवाल! क्या शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद हो चुके हैं?

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
दिनदहाड़े हत्या से दहला कवर्धा का ठाकुर पारा
कवर्धा शहर के ठाकुर पारा इलाके में दिनदहाड़े हुए खूनी वारदात से सनसनी फैल गई। दो युवकों के बीच मामूली बात को लेकर शुरू हुई बहस ने देखते ही देखते खौफनाक रूप ले लिया।
बताया जा रहा है कि दोनों युवक आपस में दोस्त थे। दिनभर साथ घूमने के बाद दोनों ने घर में बैठकर शराब पी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
आरोपी को आदतन अपराधी बताया जा रहा है, जो पहले भी जेल जा चुका है।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और मामले की हर एंगल से पड़ताल की जा रही है।
कवर्धा में बढ़ते अपराध पर फिर उठे सवाल!
क्या शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद हो चुके हैं?

Spread the love

Related Articles

Back to top button