उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों को बड़ी राहत- बीमा के 86 लाख 33 हजार 968 रूपए का भुगतान जारी कवर्धा,। उद्यानिकी फसल वर्ष 2019-20 में खरीफ सीजन अधिकृत फसल टमाटर, बैगन, अदरक, मिर्च, केला, पपीता का बीमा कराया गया है। केला पपीता के बीमा अवधि जून 2020 में समाप्त होगी और शेष फसलों की बीमा राशि सीधे डीबीटी से कृषकों के खाते में बीमा कंपनी द्वारा दी गई है। कोविड-19 के कारण उत्पन्न विषम परिस्थितियों में जिले के कुल 565 कृषक के 367.360 बीमित रकबा, कृषक अंश 18 लाख 20 हजार 108 रूपए का कृषकों के खाते में 86 लाख 33 हजार 968 रूपए का भुगतान शासन द्वारा किया गया है। उप संचालक श्री आरएन पांडेय ने बताया कि कवर्धा विकासखंड में कुल 90 कृषक के 55.83 बीमित रकबा, कृषक अंश 2 लाख 77 हजार 387 रूपए का 13 लाख 7 हजार 149 रूपये भुगतान की गई है। इसी प्रकार है। बोड़ला विकासखंड में कुल 142 कृषक के 87.080 बीमित रकबा, कृषक अंश 4 लाख 33 हजार 299 रूपए का 21 लाख 71 हजार 54 रूपये,पंडरिया विकासखंड में कुल 100 कृषक के 46.645 बीमित रकबा, कृषक अंश 2 लाख 21 हजार 525 रूपए का नौ लाख 78 हजार 655 रूपये और सहसपुर लोहारा विकासखंड में कुल 233 कृषक के 177.799 बीमित रकबा, कृषक अंश 8 लाख 87 हजार 896 रूपए का 41 लाख 77 हजार 110 रूपये भुगतान की गई है। वर्ष 2019-20 सीजन खरीफ के बीमित कृषकों को एस.एम.एस. के माध्यम से राशि भुगतान की सूचना प्राप्त होती है। कृषक अपने खाते में राशि की जॉच कर लें तथा समस्या आने पर जिले में नियुक्त बीमा प्रतिनिधि श्री प्रकाश चंद्रवंशी के मोबाइल नंबर 8319151733 पर संपर्क कर सकते है। उल्लेखनीय है कि जिले में उद्यानिकी फसलों के लिए एडब्ल्यूएस के माध्यम से मौसम आधारित फसल बीमा योजना लागू की गई है, जिसमें न्यूनतम प्रीमियम कृषक अंश 5 प्रतिशत पर किया जाता है शेष राशि केन्द्राश व राज्यांश के माध्यम से शासन द्वारा जमा कराई जाती है। मौसम की विपरीत परिस्थितियों में फल, फूल, सब्जी में अचानक क्षति हो जाती है, जिससे किसानों को लागत के साथ नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसके बचाव के लिए फसल बीमा के माध्यम से कृषकों को लाभान्वित किया जा रहा है। Spread the love Post navigation लाॅकडाउन के दौरान जिला आबकारी की टीम ने बनाए अवैध शराब बिक्री,परिवहन और भण्डारण के 11 प्रकरण कबीरधाम में कोरोना वायरस की कम्यूनिटी सर्वेलेंस को रोकने प्रभावी सुरक्षात्मक कदम कवर्धा शहर के 5 हजार 880 व्यक्तियों भेजे कए सेल्फ होम आईसोलेशन पर कोरोना वायरस – कवर्धा में 40 व्यक्तियों की रिर्पोट निवेटिव, 4 के आना बाकी