कवर्धादुर्ग

कवर्घा विद्युत परिसर में कार्यपालक निदेशक ने किया फलदार और छायादार पौधों का रोपण

कवर्धा,  भोरमदेव रोड स्थित विद्युत कार्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण के तहत वृक्षारोपण का कार्यक्रम छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राजनांदगाव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक  संजय पटेल के मुख्य अतिथ्य में संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होने अशोक और नीम के पौधे का रोपणकर इस कार्यक्रम की शुरूआत की। इस कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता  आर. एन. याहके, कार्यपालन अभियंता श्री ए.के. शर्मा, श्री नागेश्वर त्रिपाठी एवं  एच.पी. गुप्ता शामिल हुए। इस विद्युत कार्यालय परिसर में उच्चाधिकारियों द्वारा

छायादार व फलदार वृक्ष आंवला, चीकु, जामुन, करंज, अमरूद, नीम सहित अन्य पौधां का रोपण किया गया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक ने कहा कि पर्यावरण संक्षरण की दिशा में वृक्षारोपण की महŸा हमारे जीवन में सर्वोपरी है। आज पर्यावरण को लेकर सकारात्मक सोच के साथ वृक्षों की सुरक्षा के प्रति जागरूक होने की जरूरत हैं। उन्होने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि जो पौधे इस परिसर में रोपे गए हैं, उनकी देखभाल एवं सुरक्षा की जिम्मेवारी हम सभी की है। इस अवसर पर सहायक अभियंता  छगन शर्मा,  सुनील कंवर,  के.के.झा एवं  मनीश कुमार साहू सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button