कवर्धा

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ग्राम सिघनपुरी में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित रामधुनी संर्कीतन कार्यक्रम में शामिल हुए

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ग्राम सिघनपुरी में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित रामधुनी संर्कीतन कार्यक्रम में शामिल हुए

कवर्धा,। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज ग्राम सिघनपुरी में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित रामधुनी संर्कीतन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भगवान राम की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने फूलों से सजे पालने में बैठे प्रभु श्रीहरि के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को श्रद्धाभाव से झूला झुलाया। उन्होंने रामधुनी मंडली के साथ बैॅठकर राम नाम संकीर्तन किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, श्री दौवा गुप्ता, श्री ईश्वरी साहू, श्री निशांत झा, श्री नरेन्द्र मानिकपुरी सहित जनप्रतिनिधि, नागरिकगण उपस्थित थे।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा को ग्रामीणों ने भेंट किए प्रभु श्री सीताराम की प्रतिमा

जय मारूति रामधुनी समिति ग्राम सिघनपुरी के ग्रामीणों ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को श्री सीताराम की प्रतिमा भेंट की।

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button