कवर्धादुर्ग

मृणाल सत्यवंशी पिता  एच के सत्यवंशी, माता श्रीमती प्रभा देवी सत्यवंशी , निवासी ग्राम चंडालपुर , कवर्धा ने NIMCET 2019 में देश मे 7वां स्थान प्राप्त कर , कबीरधाम जिले का नाम गौरवान्वित किया है

कवर्धा ःःमृणाल सत्यवंशी पिता  एच के सत्यवंशी, माता श्रीमती प्रभा देवी सत्यवंशी , निवासी ग्राम चंडालपुर , कवर्धा ने NIMCET 2019 में देश मे 7वां स्थान प्राप्त कर , कबीरधाम जिले का नाम गौरवान्वित किया है । अब मृणाल का एडमिशन NIT तिरुचिपल्ली तमिलनाडु , जो देश का नंबर 1 NIT है , में 3 वर्षीय MCA में होगा, जहाँ से डिग्री लेने के बाद विश्व स्तरीय , आई टी कंपनी में प्लेसमेंट मिलने की गारंटी है ।
ज्ञात हो कि मृणाल ने 12वी की परीक्षा शहर के GPS स्कूल से प्रावीण्य सूची से पास करने के बाद रायपुर के दिशा कालेज से BCA की डिग्री लिया, उसके बाद आगे MCA करने के लिये AI लेवल के चयन परीक्षा में 7वां स्थान प्रथम प्रयास में ही प्राप्त कर इच्छुक NIT में प्रवेश प्राप्त किया है ।
मृणाल के पिता श्री हितेश सत्यवंशी, कवर्धा LIC में मैनेजर रह चुके हैं, अभी रायपुर में पदस्थ है, उनकी माँ गृहणी है ।
मृणाल की इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें व उनके माता पिता को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं , कबीरधाम के गौरव बढ़ाने के लिए बधाइयाँ ।

Spread the love

Related Articles

Back to top button