दुर्गबालोद

चोरी के आरोपी गिरफ्तार

चोरी के आरोपी गिरफ्तार

बालोद अनीश राजपूूूत

– जिले में हो रही लगातार चोरी में बालोद पुलिस को सफलता मिली है आपको पता ही होगा कि इस सत्र के शुरुआती माह में ही महज 31 दिनों में शातिर चोरो ने 31 चोरियो को अंजाम दिया था उस-पर बालोद पुलिस ने काफी हद तक पतासाजी कर अपराधियो को जेल की सलाखों के पीछे भेजने में कोई कसर नही छोड़ी है उसी तरह कुछ माह पूर्व संतोषी बीज भंडार एवं मुस्कान क्लीनिक बालोद में 2 चोरी का मामला सामने आया था जिसे

बालोद पुलिस द्वारा प्रमुखता से लेते हुए आज अमित ठाकुर पिता रोहित ठाकुर को पूछताछ के दौरान अपना गुनाह कबूल किया गया आरोपी के पास से 1 नग हौंडा मोटर सायकल एवं 1 नग चांदी की मूर्ति और 3 नग मोबाईल जप्त किया गया आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 69 ,71/19 पंजीबद्ध कर धारा 457,380 आई पी सी के तहत आज कोर्ट पेश कर जेल दाखिल किया गया जिस पर ए. एस. आई. मंडावी,संदीप यादव,राहुल मनहरे,पूरन देवांगन का सराहनीय योगदान रहा ।

Spread the love

Related Articles

Back to top button