कबीरधाम जिले में कोरोनो वायरस के संक्रमण से लोगो को बचाने महिला समूह निभा रही महत्वपूर्ण भूमिका

जिले की महिला स्व.सहायता समूह ने कोरोना वायरस कि महामारी से बचने बनाया गुणवत्ता युक्त मास्क

कवर्धा,  नोवेल कोरोना वायरस से अपने क्षेत्र के लोगों को बचाने के लिए जिले के विभिन्न महिला स्व.सहायता समूह द्वारा मास्क का निर्माण बड़ी मात्रा में किया जा रहा है। मास्क कि गुणवत्ता को देखते हुए अब तक जिले के बहुत से विभागों ने बड़ी मात्रा में मास्क क्रय कर अपने कर्मचारियों एवं जरूरत मंदों को उपलब्ध कराया है। मास्क निर्माण के प्रथम चरण में स्वास्थय विभाग को 2500 से अधिक, वन विभाग को 600, पुलिस प्रशासन को 1800, खादय विभाग को 200, आबकारी विभाग को 500, कलेक्टर एवं जिला पंचायत कार्यलय को 100-100 मास्क की पूर्ति मांग अनुसार की गई है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान‘ के तहत गठित महिला स्व.सहायता समूह द्वारा मास्क निर्माण किया जा रहा है। जिले के बोड़ला विकासखण्ड अंतर्गत धोधा, राजानवागांव, पोड़ी, रेंगाखार जंगल एवं बैजलपुर ग्राम पंचायत के समूह द्वारा 8000 से अधिक मास्क का निर्माण किया गया है। इसी तरह विकासखण्ड स.लोहारा अंतर्गत सिल्हाटी, बिरोड़ा, नवघटा, गांगीबहरा एवं आमगांव की महिला समूह द्वारा 2000 से अधिक मास्क का निर्माण कर आवश्यकता अनुसार विभागों को उपलब्ध कराया जा रहा है। तीन चरणों में मास्क उपलब्ध कराने कि व्यवस्था की गई है। जिसमें प्रथम चरण पर स्वास्थ्य विभाग, द्वितीय चरण पर जिले के सभी विभाग एवं तीसरे चरण पर बाजार में काउंटर लगाकर आम जनता को उपलब्ध कराने कि योजना बनायी गई है।

बाजार में मास्क कि आवश्यकता को देखकर महिला समूह ने स्वप्रेरणा से किया निर्माणः श्री अवनीश कुमार शरण

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अवनीश कुमार शरण ने बताया कि ‘बिहान‘ योजना से जुड़ी महिलाओं ने अपने सामाजिक जिम्मेदारियों का परिचय देते हुए मास्क का निर्माण कर लोगों के बीच में लाया गया है। वर्तमान में नोवेल कोरोना वायरस जैसे घातक महामारी से बचाव के लिए मास्क लगाया जाना सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। बाजार में इसकी मांग बढ़ जाने से जिले के वासियों को बहुत परेशानियां हो रही थी लेकिन समूह कि महिलाओं ने लगातार मेहनत करते हुए 10000 से अधिक अच्छे किस्म का मास्क तैयार किया है ,जो लोगों को जल्द ही उपलब्ध होगा।

अच्छी गुणवत्ता का मास्क लोगों को सहज उपलब्ध होगाः श्री विजय दयाराम के.

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विजय दयाराम के ने बताया कि जिले के तीन चरणों में मास्क की उपलब्धता करायी जा रही है। सर्वप्रथम स्वास्थ्य विभाग को मांग अनुसार 2500 से अधिक नग मास्क उपलब्ध कराया गया है। जिसके बाद वायरस के रोकथाम में लगे प्रशासन के अन्य अमलें को विभाग के मांग अनुसार उपलब्ध कराया गया है। मास्क दो किस्म का तैयार किया गया है स्वास्थय विभाग में प्रदाय मास्क ग्रीन सूती कपड़े का बनाया गया है तथा शेष मास्क नाॅन वूलन कपड़े के है। जो कि धोकर पुनः उपयोग किये जाने के दृष्टिकोण से बनाया गया है। जिले के सभी प्रमुख स्थानों से समूह द्वारा बनाये गये मास्क को लोगों तक पहुचाने कि योजना बना ली गई है जो एक दो दिनों में लागों को उपलब्ध होने लगेगा

Spread the love

You missed

गौ माता की अनदेखी पड़ी भारी तो चुनाव में भुगतना पड़ सकता है खामियाजा!** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | देखिये डी.एन. योगी की दमदार रिपोर्ट सड़कों पर लगातार गौवंश की मौतों को लेकर अब लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गौ माता की सुरक्षा को लेकर यदि सरकार ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए, तो इसका राजनीतिक नुकसान आने वाले चुनाव में भाजपा को उठाना पड़ सकता है। जनता के बीच सवाल उठ रहा है—गौ माता के नाम पर राजनीति और घोषणाएं बहुत हुईं, लेकिन सड़क पर बेजुबान गौवंश की जान बचाने के लिए स्थायी व्यवस्था कब होगी? लोगों की भावनाएं इतनी आहत हैं कि कई लोग इसे गौ माता के प्रति लापरवाही का श्राप तक बता रहे हैं। हालांकि यह जनभावना है, लेकिन सरकार के लिए यह एक गंभीर चेतावनी जरूर है। अब सवाल सीधा है—गौ माता की सुरक्षा के लिए सरकार कब जागेगी? या फिर चुनावी मैदान में जनता अपने वोट से जवाब देगी? कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ रिपोर्ट — डी.एन. योगी

रायपुर में विधायक भावना बोहरा के निवास पर दिग्गज भाजपा नेताओं का जमावड़ा** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट रायपुर में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पाण्डेय, संभाग प्रभारी श्री जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला संगठन प्रभारी श्री महेश वर्मा एवं कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों के साथ रात्रि भोजन हुआ। इसके बाद संगठन को मजबूत करने, क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। रायपुर में हुई यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टि से भी अहम मानी जा रही है। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी.एन. योगी