मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दी गन्ना उत्पादक किसानों को बड़ी राहत, 4.47 करोड़ रूपए राशि जारी कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक 1738 किसानों को 4.47 करोड़ का भुगतान राशि जारी लाॅकडाउन में किसानों को राशि मिलने से मिलेगी बड़ी राहत कवर्धा,। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नोवेल कोरोन वायरस के संक्रमण के रोकथाम नियंत्रण के लिए जारी लाॅकडाउन के दौरान कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों का बडी राहत दी है। उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के प्रयासों से पंडरिया मे ंसंचालित सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना के 1738 गन्ना उत्पादक किसानों को 4.47 करोड़ रूपए की जारी जारी की गई है। सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना के प्रबंध संचालक श्री दिलीप जयसवाल ने बताया कि जिले के पंडरिया में संचालित सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना के 1738 किसानों को 4.47 करोड़ रूपए का भुगतान राशि आज जारी कर दी गई है। उन्होने बताया कि गन्ना पेराई सत्र 2019-20में 7446 गन्ना उत्पादक किसानों से 206185 मैट्रिक टन गन्ना की खरीदी किया गया था। अब तक इस संस्थान से 24.69 करोड़ रूपए का भुगतान कर लिया गया है। आज इस संस्थान से जुड़े 1738 किसानों को 4.47 करोड़ रूपए का राशि भुगतान जारी किया गया है। Spread the love Post navigation कुण्डा स्थानीय ने पहुचाई जरूरत मंद लोगो तक मदद के लिए की राशन की व्यवस्था कबीरधाम जिले में पंजीकृत परिवारों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ रोजगार देने का काम शुरू, 61 हजार परिवारों को मिल रहा रोजगार पहाड़ी क्षेत्र से लेकर मैदानी क्षेत्र के ग्राम पंचायतों के लिए निर्माण कार्य स्वीकृत जिसे ग्रामीणों की मांग पर तत्काल शुरू किया जा रहा है