Uncategorizedकवर्धादुर्ग

विशेष ग्राम सभा के माध्यम से जलसंरक्षण के लिए करें प्रोत्साहित – कलेक्टर

विशेष ग्राम सभा के माध्यम से जलसंरक्षण के लिए करें प्रोत्साहित – कलेक्टर

22 जून को होगी विशेष ग्राम सभा का आयोजन

कवर्धा, । कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने जिले के सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे शासन के निर्देशानुसार जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में 22 जून 2019 को विशेष ग्राम सभा का आयोजन करें। विशेष ग्रामसभा के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा के दौरान जल संरक्षण एवं वर्षा जल भण्डारण के लिए किए जाने वाले गतिविधियों से ग्रामवासियों को अवगत कराएॅ। कलेक्टर ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से कहा कि विशेष ग्राम सभा आयोजन की तिथि का मुनादी के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार कराए।

Spread the love

Related Articles

Back to top button