
वन एवं खाद्य मंत्री मोहम्मद अकबर 22 जून को कवर्धा में लेंगे समीक्षा बैठक
कवर्धा, छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन,आवास एवं पर्यावरण वन, खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री मो. अकबर 22 जून शनिवार को अपरान्ह 1 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभा कक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे। कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को विभाग के समग्र जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए है।




