बिरहुलडीह में आधार कार्ड शिविर 22 और 23 जून को
कवर्धा, पंडरिया विकासखण्ड के सुदूर वनांचल ग्राम बिरहुलडीह मे 22 और 23 जून को आधार कैंप लगाया जाएगा। कलेक्टर ने जनपद सीईओ को संबंधित ग्राम पंचायत में मुनादी करने तथा महिला व बाल विकास विभाग के सुपरवाइजर के माध्यम से ग्रामीणों को सूचित कर करने के निर्देश दिए है।



