कलेक्टर ने प्रवासी श्रमिकों के लिए ठहरने, भोजन, स्वच्छ पेयजल सहित स्वास्थ्य सुविधाएं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए
कवर्धा,। कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने कोरोना वायरस के रोकथाम और पूर्ण नियंत्रण के लिए जारी लाॅकडाउन के दौरान कबीरधाम जिले में आने वाल सभी प्रवासी श्रमिकों के लिए ठहरने, भोजन,स्वच्छ पेयजल सहित उनके स्वास्थ्य सुविधा की तत्काल व्यवस्था कराने के लिए जिले के कहा हैं। कलेक्टर ने इसके लिए जिला पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी, जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र से महाप्रबंधक, श्रम पदाधिकारी, जिला खाद्य अधिकारी, सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जनपद पंचायत सीईओ और सर्व नगरीय निकायों के अधिकारियों को पत्र जारी करते हुए कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में प्रवासी श्रमिकों के ठहरने, भोजन, स्वच्छ पेयजल, एवं दवाई की व्यवस्था जिले के सभी राहत शिविरों में उपलब्ध कराई जाए। साथ ही राहत शिविरों में कल्याणकारी गतिविधियां के देखरेख तथा सुरक्षा के लिए आवश्यक संख्या में पुलिस व्यवस्था एवं स्वयं सेवकों आदि की व्यवस्था करना सुनिश्चित करे, ताकि प्रवासी श्रमिकों को तनावमुक्त वातारण प्राप्त हो सके और उनका आत्मविश्वास बढ़ सके।




