बिलासपुर: एक समस्या को सुनते हुए भूपेश ने उच्च अधिकारी को कहा किजिले से संबधित समस्याओं का निराकरण न होने जैसी शिकायतें मेरे पास आ रही हैं तो इसका क्या मतलब है। अधिकारी अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभा नहीं रहे हैं। तहसीलदार, एसडीएम, कलेक्टर, एसपी सब अपना काम ठीक से करें तो मेरे पास तक बात क्यों पहुंचे? जनता से मिलने के दौरान मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों पर सख्त तेवर दिखाया। भवन में आयोजित एक कार्यकम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गुस्से का सामना जिला प्रशासन के महकमे को करना पड़ा। दरअसल जनता से मिलने के दौरान मंच में जिला प्रशासन की काफी शिकायतें आ रही थी। फिर क्या था, सीएम का गुस्सा अधिकारियों में फूटा। बघेल ने मंच पर जमकर अधिकारियों की क्लास लगाई। एक के बाद एक जिले की समस्या आने लगी, तो मुख्यमंत्री भी हैरान रह गए। Spread the love Post navigation ACB का छापा…7 दिन में प्रमोशन…फिर मनचाहा स्थानांतरण…कर्मचारियों में आक्रोश…अब कलेक्टर तक पहुंची शिकायत : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के महाधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा ने अरपा नदी किनारे वृक्षारोपण कर लोगों को जागरूक किया