
- कवर्धा कबीरधाम जिले के प्रभारी और वन, आवास एवं पर्यावरण, परिवहन तथा खाद्य मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज देर शाम कवर्धा विकासखंड के ग्राम बाजार चारभाठा में पुलिस चौकी का उदघाटन किया।
इस अवसर पर पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक हिमांशु गुप्ता, पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह, वनमंडलाधिकारी दिलराज प्रभाकर, जिला पंचायत के सीईओ कुंदन कुमार, एस डी एम कवर्धा विपुल गुप्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिध उपस्थित थे।



