
कबीरधाम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से हो रही है विद्युत आपूर्ति
कवर्धाःः भीषण गर्मी में पेयजल की आपूर्ति के साथ ही लोगों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने कबीरधाम जिले में बिना व्यवधान के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में नियमित रूप से विद्युत आपूर्ति के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिये है। कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने मुस्तैदी के साथ खासकर के ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। कवर्धा और पंडरिया विद्युत संभाग के कार्यपालन अभियंताओं ने बताया कि सोमवार को जिले के आठ गांवों में विद्युत संधारण के कारण आंशिक रूप से विद्युत आपूर्ति बंद रहा। उन्होंने बताया कि जिले के दोनो विद्युत उपसंभाग कवर्धा एवं पंडरिया के अंतर्गत 18 विद्युत वितरण केन्द्रों से 970 विद्युतीकृत गांवों में ग्रिड से विद्युत आपूर्ति की गई। उन्होंने बताया कि विद्युत उपसंभाग सहसपुर लोहारा के ग्राम भाठकुंडेरा एवं बरबसपुर, विद्युत उपसंभाग पंडरिया के ग्राम बांगर, बाहपानी, बीरूलडीह और विद्युत उपसंभाग बोड़ला के ग्राम राली, गुड़ी एवं बांटीपथरा में विद्युत संधारण के कारण आंशिक रूप से विद्युत आपूर्ति बंद रहा।
क्रमांक-523/ए.बी.काशी/ढाले




