कवर्धादुर्ग

किसान हित की लड़ाई में दूसरी सबसे बड़ी जीत

एक माह के भीतर कवर्धा मंडी मे खुलेगा बैंक शाखा व ATM

छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा जिला कबीरधाम के द्वारा पिछले महीने 31 मई को मंडी सचिव को दिए गए ज्ञापन पर त्वरित कार्यवाही

कवर्धा ःःछत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल दुबे जी के नेतृत्व में हमने पिछले महीने की ,31तारिक को मंडी सचिव महोदय से किसानो को होने वाली समस्यायों के निराकरण, समर्थन मूल्य मे फ़सल खरीदी,व मंडी प्रांगण मे भुगतान हेतु बैंक शाखा व ATM घर की मांग किये थे, जिस पर कार्यवाही करते हुए मंडी सचिव के द्वारा बैंक शाखा खोलने के लिए प्रस्ताव पास किये

साथ ही AXIS Bank के साथ चर्चा करने पर उक्त बैंक द्वारा एक महीने के भीतर क्योस्क शाखा व ATM खोलने की सहमति प्रदान की गई है

छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री महेंद्र कौशिक जी ने बताया कि हमारे संगठन के द्वारा जिले मे किसान भाइयो को होने वाली समस्यायों के निराकरण की मांग को लेकर हम लोग सभी ब्लॉक अध्यक्षों सहित लगातार उचित अधिकारियों से मिल कर त्वरित निराकरण की मांग कर रहे हैं जिससे हमारे किसान भाइयो को किसी भी तरह की तकलीफो का सामना करना न पड़े*

छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के सभी जिला अध्यक्ष श्री महेंद्र कौशिक,ब्लॉक अध्यक्ष क्रमशः रामदास पटेल,रवि चंद्रवंशी, अस्वनी यदु, जयकरन पटेल, योगेश शर्मा, सभी ने किसानो की समस्या के निराकरण के लिए जिला प्रशासन व मंडि प्रशाशन के प्रति आभार प्रकट किये

रवि चंद्रवंशी
ब्लॉक अध्यक्ष
पंडरिया

Spread the love

Related Articles

Back to top button