कवर्धादुर्ग

पौनी में पदस्थ उपस्वाथ्य कार्यकर्ता श्रीमती मीनाक्षी साहू निलंबित

शासकीय दायित्वों का निर्वहन नहीं करने और अनुपस्थित रहने पर हुई कार्रवाही

कवर्धा,। पंडरिया विकासखण्ड के ग्राम पौनी उपस्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती मीनाक्षी साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लिया गया है। उनके विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही विभाग द्वारा सौपे गए दायित्वों का सफल निवर्हन नहीं करने पर की गई है। वह पिछले लम्बे समय से विभागीय अनुमति के बिना मुख्यालय से बाहर थी। उनके विरूद्ध ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर श्री अवनीश कुमार से भेंट कर शिकायत भी की गई थी। कलेक्टर द्वारा ग्रामीणों की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को जांच करने के लिए निर्देशित किया गया था। जांच के बाद विरूद्ध किए गए शिकायत सही पाए गए। जांच प्रतिवेदन में बताया गया कि उनके द्वारा स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों का सफल क्रियान्वयन नहीं किया गया हैं। इसके कारण ग्राम की गर्भवती माहिलाए,बच्चें तथा ग्रामीणजन स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित हो गए है। जांच प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर ने मुख्य मुख्च चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता को निलंबित करने के निर्देश दिए थे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button