कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति न्यूज़ *कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई – दो शातिर अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार* *10.940 किलोग्राम गांजा, दो मोबाइल और घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त* *पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS)* के निर्देशन एवं *श्री पुष्पेंद्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक* तथा *श्री पंकज पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक* के मार्गदर्शन में *श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर, एसडीओपी कवर्धा एवं श्री उमाशंकर राठौर, थाना प्रभारी चिल्फी* के नेतृत्व में चिल्फी पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से *10.940 किलोग्राम गांजा, एक टीव्हीएस स्टार सिटी मोटरसाइकिल एवं दो मोबाइल* सहित कुल *₹1,70,000* का माल जप्त किया। **गिरफ्तार आरोपी** 1. *शाहिद शा पिता महबूब शा (उम्र 34 वर्ष), निवासी रामनगर पाठक वार्ड, नरसिंहपुर (म.प्र.)* 2. *मोनिश खान पिता रियाज खान (उम्र 21 वर्ष), निवासी ग्राम छिंडी तामिया, छिंदवाड़ा (म.प्र.)* प्रदेश में नशे के विरुद्ध *कबीरधाम पुलिस द्वारा सतत अभियान* चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को *मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सतर्कता बढ़ाने एवं सूचना संकलन करने के निर्देश* दिए गए हैं। इसी क्रम में *दिनांक 06.02.2025* को थाना चिल्फी पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली कि एक *काले-नीले रंग की टीव्हीएस मोटरसाइकिल* में दो व्यक्ति *गांजा लेकर जबलपुर की ओर जा रहे हैं।* सूचना पर *वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी चिल्फी को त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।* वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में *डीएसपी श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर* एवं *थाना प्रभारी चिल्फी निरीक्षक उमाशंकर राठौर* के नेतृत्व में *NH-30 आबकारी चेक पोस्ट के पास पुलिस टीम ने बैरिकेडिंग कर वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की।* जांच के दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के दो संदिग्ध व्यक्ति *टीव्हीएस मोटरसाइकिल* से आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की, जहां उन्होंने अपना नाम – 1. *शाहिद शा पिता महबूब शा (उम्र 34 वर्ष), निवासी रामनगर पाठक वार्ड, नरसिंहपुर (म.प्र.)* 2. *मोनिश खान पिता रियाज खान (उम्र 21 वर्ष), निवासी ग्राम छिंडी तामिया, छिंदवाड़ा (म.प्र.)* बताया। पुलिस द्वारा जब मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई, तो बीच में रखे *हरे रंग के बैग में दो पैकेट में टेप से लिपटा हुआ 10.940 किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा) बरामद हुआ।* साथ ही, आरोपियों के पास से *एक टीव्हीएस स्टार सिटी मोटरसाइकिल एवं दो मोबाइल फोन भी जप्त किए गए।* आरोपियों के विरुद्ध थाना चिल्फी में *अपराध क्रमांक 06/25, धारा 20(ख)(ii)(ख) NDPS एक्ट* के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। *विवेचना उपरांत आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।* *बरामद संपत्ति* 1. *गांजा – 10.940 किलोग्राम* 2. *मोटरसाइकिल (टीव्हीएस स्टार सिटी) – ₹1,20,000* 3. *दो मोबाइल फोन – ₹50,000* 4. **कुल बरामद संपत्ति – ₹1,70,000** इस कार्रवाई में *निरीक्षक उमाशंकर राठौर, सउनि बीरबल साहू, आरक्षक जितेन्द्र चंद्रवंशी, पप्पू पनागर, अमन वाहने, संतोष साहू एवं पंकज यादव* की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि *नशे के अवैध व्यापार एवं अपराधियों की गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, ताकि समाज को नशे से मुक्त किया जा सके।* Spread the love Post navigation *उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भाजपा के निकाय प्रत्याशियों के पक्ष नुक्कड़ सभा को करेंगे संबोधित**डी एन योगी कबीर क्रांति न्यूज़ उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का सादगीपूर्ण अंदाज, बाजार में बुजुर्ग महिला से खरीदी मटर और चना बूट**डी एन योगी कबीर क्रांति न्यूज़