कलेक्टर ने तीन विभागों में की छापामार शैली में किया औचक निरीक्षण, 16 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित मिले, कटेगा एक दिन का वेतन

कवर्धा, कबीरधाम जिले के कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने आज सुबह जिला शिक्षा अधिकारी, जनपद पंचायत और कवर्धा नगर पालिका कार्यालय का छापामार शैली में औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण में 16 अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित मिले,जिमसें जिला शिक्षा अधिकारी कार्यायल के 8 और जनपद पंचायत

कार्यालय कवर्धा के 8 अधिकारी-कर्मचारी शामिल है। अनुपस्थित इन सभी अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिन का अवैतनिक अवकाश स्वीकृत करते हुए एक दिन का वेतन काटने के संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। कलेक्टर ने जनपद पंचायत कार्यालय के कर्मचारियों की अनुपस्थित पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि यह कार्यालय क्षेत्र की जनता से सीधा जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण विभाग है इसलिए समय पर अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थित होना चाहिए। उन्होने लोक सेवा गांरटी अधिनियम के तहत विभाग से मिलने वाली समस्त सेवाओं का सुचारू ढंग से कार्य संपादित करने के भी निर्देश दिए।

जनपद पंचायत कवर्धा के औचक निरीक्षण के दौरान श्रीमती गोदावरी साव सहायक ग्रेड दो, श्रीमती शोभा चौरिया खण्ड स्तरीय समन्वयक, श्री प्रफुल्ल यदु सहायक ग्रेड तीन, श्री चेतन पाण्डेय सहायक विकास अधिकारी, श्री केशव साहू सहायक विकास विस्तार अधिकारी, श्री शिव कुमार साहू सहायक विकास विस्तार अधिकारी, श्री करमदास नारंग

डाटा एन्टी ऑपरेटर और सुश्री श्रीहनी बक्शी है।

इसके अलावा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान श्री एनआर देवांगन सहायक ग्रेड दो, श्री जेके साहू सहायक ग्रेड दो, श्रीमती पूर्णिमा शर्मा सहायक ग्रेड दो, श्री देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव सहायक ग्रेड दो, श्रीमती भाग्यश्री वैष्णव सहायक ग्रेड तीन, श्री शैलेन्द्र कुमार शर्मा सहायक ग्रेड दो, श्री सोमेन्द्र लहरे सहायक ग्रेड तीन और प्रदीप कुमार निर्मलकर सर्वशिक्षा अभियान के ऑपरेटर शामिल है।

  1. कलेक्टर श्री शरण ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय और जपद पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण करते हुए कार्यालय में साफ-सफाई और शासकीय दस्तावेजां की फाइलें सही ढंग से संधारित अव्यस्थित ढंग से रखे जाने पर

कड़ी नाराजगी भी जाहिर की। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी पर नाराजागी जताते हुए कार्यालय को बेहतर ढंग से संचालित करने और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनपद पंचायत कार्यालय का निरीक्षण करते हुए कहा कि यह विभाग जनता से सीधा जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण कार्यालय है, ऐसे महत्वपूर्ण कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थित निर्धारित समय पर होनी चाहिए। कलेक्टर ने कवर्धा नगर पालिका का भी औचक निरीक्षण कर कार्यालय के सभी शाखाओं में जाकर व्यवस्था देखी।

Spread the love

You missed