कवर्धादेश

5 दिवसीय आध्यात्मिक शिविर का आयोजन,रामायण की मंदोदरी कर रही प्रवचन

कवर्धा :  ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा नगर के छीरपानी मैदान में 2 जनवरी से 5 दिवसीय सफल जीवन-सुखद जीवन आध्यात्मिक शिविर का आयोजन चल रहा है। आज शाम को 7 बजे शिविर का उद्घाटन सत्र होगा। जिसमें ओम शान्ति चैनल की डायरेक्टर  ब्रम्हाकुमारी डाॅ प्रभा मिश्रा सफल जीवन- सुखद जीवन पर प्रवचन देंगी। उक्त कार्यक्रम आज 7 बजे शुभारम्भ होने के बाद 3 जनवरी से सुबह 7ः30 से 8ः30 और शाम 7 बजे से 8 बजे तक शिविर का आयोजन होगा।

शिविर प्रारंभ के पूर्व ब्रम्हाकुमारी डाॅ प्रभा मिश्रा ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि आज लोगों की मनोदशा अनियंत्रित हो गयी है। खुद पर और विचारों पर काबू करना बेहद कठिन हो गया है। जिसके चलते अवसाद और तनाव से उनका जीवन दुखों से भरा पडा़ है। लेकिन ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शिविर में शामिल होकर तनाव से और अनचाहे विचारों पर नियंत्रण लाया जा सकता है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button