
पर्यावरण संरक्षण समिति के संरक्षण में पिछले एक सप्ताह में 15 पौधे।6 विवाह,4 जन्मदिन,3 सालगिरह जैसे अवसरों पर लगे पौधे।
पंडरिया- नगर में पर्यावरण समिति द्वारा विभिन्न आयोजनों पर चलाये जा रहे पौधा रोपण कार्य में इस सप्ताह 15 पौधे लगाकर सुरक्षित किया गया।जिसमें 6 नवविवाहित जोड़ें,4 जन्मदिन 2 साल गिरह, 1 स्मृति में तथा 2 प्रेरणा के पौधा शामिल हैं।
नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में अब पर्यावरण के प्रति लोग जागरूक हो रहे हैं।शादी ,जन्म दिन ,निधन,वर्षगांठ जाइए विभिन्न अवसरों को यादगार के लिए पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है।इस अभियान से बच्चों से लेकर 80 वर्षीय लोग भी प्रेरित हो रहे हैं।पिछले सोमवार से लेकर इस रविवार तक 16 पौधे लगाए गए हैं।सोमवार 13 मई को डोमसरा
निवासी रितेश व नितेश कुमार ने बारात से लौटकर डोमसरा के मिडिल स्कूल में दो नीम के पौधे लगाए तथा देवनाथ पटेल ने भी अपने जन्म दिन के अवसर पर लोरमी मार्ग पर एक गुलमोहर का पौधा लगाया। मंगलवार को डोमसरा के ही
प्रमोद यादव व विनोद यादव ने अपनी पत्नी के साथ एक- एक निम का पौधा रोपित कर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।राजेन्द्र नेताम ने अपने शादी की सालगिरह पर कुकदूर में एक नीम का पौधा लगाया
। बुधवार को दुर्गेश कुम्भकार ने अपने विवाह पश्चात नीम का पौधा रोपित किया,बुधवार को ही मैनपुरा के अश्वनी चंद्राकर ने अपनी पत्नी के साथ बारात से लौटकर एक नीम का पौधा लगाया।गुरुवार को जितेंद्र साहू ने अपनी वर्षगांठ पर
एक नीम का पौधा लगाया।शुक्रवार को ईश्वर तिवारी ,सिया और सौम्या जुड़ुवा बहनों मुंगेली मार्ग व अपने घर पर नीम तथा आम के पौधे लगाकर लोगों को पौधे लगाने को प्रेरित किया।
♦
शनिवार को आरोही श्रीवास्तव (कांकेर)व नगर के दीप्ति जैन ने अपने जन्म दिन पर लोरमी मार्ग पर एक-एक निम का पौधा लगाया ,वहीं 70वर्षीय पुष्पा सोनी ने अपने जीवन का पहला पौधा लगाते हुए नीम का पौधा लगाया,उन्होंने सहेलि व सड़क किनारे के पौधे को देखकर प्रेरित होने की बात कही।रविवार को जनपद कार्यालय के सामने शांति देवी द्विवेदी 75 वर्ष ने पर्यावरण संरक्षण समिति के साथ मिलकर
एक पीपल का पौधा रोपित किया।इस अवसर पर उन्होंने ने कहा कि उन्हें पौधे लगाना अच्छा लगता है,पौधे लगाती भी हैं।सोसल मीडिया व अखबार से समिति के पौधरोपण की जानकारी पता चला था ,इसलिए समिती के साथ पौधा लगाना चाहती थी।उन्होंने इस कार्य को अनवरत जारी रखने तथा सभी को पौधे लगाने की अपील की।
रविवार को ही बांधा तालाब में दिनेश गुप्ता ने समिति के सदस्यों के साथ अपने माता जी स्व.श्रीमती रामबाई के स्मृति में एक पीपल का पौधा लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस दौरान परिवार के सदस्य शामिल थे। जन्मदिन व सालगिरह व स्मृति में लगाये जा रहे हैं पौधे।



