https://kabirkranti-in.stackstaging.comwp-content/uploads/2019/08/VID-20190803-WA0008.mp4 कवर्धा,भगवान शिव गोरक्ष महादेव की कृपा एवं माता’ पिता’ गुरु के आशीर्वाद और आप सब धर्म प्रेमी सज्जनों के शुभ स्नेह ‘साधु संतों ‘योगीजनों के आशीर्वाद से बाबा गोरक्षनाथ योग ध्यान साधना कुटी मानू डोंगर बरकोही (कवर्धा)में आयोजित श्रावणी महोत्सव का कार्यक्रम सोमवार २९जुलाई को धार्मिक एवं आध्यात्मिक पूर्ण माहौल में बहुत ही आनंद पूर्वक संपन्न हुआ ।प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण बाबा गोरक्षनाथ जी की कुटी योग साधना भूमि में दिन भर हजारों श्रद्धालु भक्तों की भीड़ लगी रही ।हमारे समस्त अतिथि संत जन दिनभर धार्मिक कार्यों में सम्मिलित व उपस्थित रहे। दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही जिससे श्रावणी उत्सव आनंद में और वृद्धि हुई । एक क्षण ऐसा भी आया जब बादल पहाड़ से भी काफी नीचे आ गए जो उत्तराखंड देव भूमि की याद दिलाने लगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राहुल जोगी जी एवं अन्य अतिथि गण एक दिन पहले ही कवर्धा पधार चुके थे। श्री राहुल जोगी जी वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक है इसलिए वह छत्तीसगढ़ शासन के भी अतिथि रहे। और गुरु गोरक्षनाथ जी के कार्यक्रम में उन्होंने अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर गुरु गोरक्ष नाथ जी के प्रति अपनी श्रद्धा को प्रकट किया व स्थान निर्माण में विकास कार्यों के लिए सहयोग करते हुए प्रशासन तक हमारी बात रखी । ग्राम वासियों के सहमति से श्री राहुल योगी जी के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन से स्थान के विषय पर कुछ मांगे रखते हुए सभी ने सामूहिक रूप से उन्हें एक ज्ञापन भी दिया ताकि इस स्थान का मूल उद्देश्य पूर्ण कर सके और गुरु गोरक्षनाथ जी भगवान के योग उपदेश आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचार प्रसार जन-जन तक करते हुए जनकल्याण का कार्य संपन्न हो। आध्यात्मिक मार्ग में योग साधना करते हुए अपने जीवन के परम उद्देश्य की पूर्ति के लिए जो साधक उचित स्थान और उचित मार्गदर्शन के लिए भटकते हैं विशेषकर ऐसे ही सच्चे साधकों के लिए यह स्थान विकसित हो यह मेरी शुभ संकल्पना है। इस महोत्सव में प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से किसी भी प्रकार की सहायता करने वाले व उत्सव में सम्मिलित समस्त धर्म प्रेमी बंधुओं’ संत जनों एवं योग साधक शिष्यों का मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूं । शिव गोरक्ष महादेव सबका कल्याण करें और उन्हें शिवत्व प्रदान करें। हार्दिक मंगल शुभकामनाएं सहित साधुवाद। हर हर महादेव !!ओम शिव गोरक्ष आदेश आदेश! हरिहर नाथ योगी योगप्रचारक ‘साधक। गुरु योगी विलास नाथजी महाराज।,,,,,,,डी,एन,योगी, एडीटर, एन, चीफ, कबीर क्रांति,। https://kabirkranti-in.stackstaging.comwp-content/uploads/2019/08/VID-20190803-WA0007.mp4 Spread the love Post navigation श्री बद्री नाथ जी महाराज को दत्त गोरख पीपुल फाउंडेशन के मध्य प्रदेश के संगठन महामंत्री के पद पर नियुक्ति प्रदान कि गई। मुकेश गुप्ता प्रकरण में पहली गिरफ्तारी..मचा हड़कंप..