कलेक्टर ने स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली खैरझिटी उपस्वास्थ्य केन्द्र के तीन कर्मियों को निलंबित करने के निर्देश रूखमीदादर के पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता के वेतन रोकने के निर्देश कवर्धा, कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर ने खैरझिटी उपस्वास्थ्य केन्द्र के तीन कर्मियों को मुख्यालय में अनुपस्थित पाये जाने एवं बीएमओ द्वारा जांच में सही पाये जाने पर निलंबित करने के निर्देश करने के निर्देश दिये है। साथ ही पंडरिया ब्लॉक के रूखमीदादर के पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता को मुख्यालय में नहीं रहने के कारण वेतन रोकने के निर्देश दिये साथ ही उनके द्वारा कार्य पर सुधार नहीं होने पर निलंबन की कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। कलेक्टर ने बैठक के दौरान नेत्र रोग से संबंधित मरीजों की जानकारी नोडल अधिकारी एवं नेत्र सहायक से ली। उन्होंने नेत्र रोग मरीजों का सत्यापन कर जिला अस्पताल में रिपोर्ट भेजने निर्देशित किया, ताकि मेडिकल ऑफिसर द्वारा मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया जा सकें। उन्होंने संस्थागत प्रसव में मृत्यु दर के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। कलेक्टर द्वारा नशा मुक्ति अभियान के संबंध में कहा कि जिले के स्कूल, हाई स्कूल, कॉलेज के आसपास गुटका, पान के ठेला को जब्त कर कार्रवाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रचार-प्रसार के माध्यम से स्कूलों में प्रार्थना के समय नशा मुक्ति के संबंध में जानकारी भी दी जाए। कलेक्टर ने शुगर, ब्लडप्रेशर के मरीजों को चिन्हांकित कर उनका प्राथमिकता के आधार पर उपचार करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कि स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में गिजर लगाया जायें, ताकि गर्भवती माताओं को प्रसव के दौरान समस्या नहीं हो। उन्होंने एनआरसी, आयुष्मान भारत योजना की विस्तारपूर्वक जानकारी ली। कार्य में लापरवाही बरतने पर लोहारा बीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने निर्देशित किया। बैठक में जिले के ग्रामीणों क्षेत्रों में हाट बाजारों में विभिन्न बीमारियों का शिविर के माध्यम से जॉच कर दवा वितरण करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के अंतर्गत गर्भवती माताओं को गरम भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए इंद्रधनुष अभियान योजना के अंतर्गत सभी बच्चों को टीकाकरण करने के निर्देश दिये। साथ ही 15 से 49 वर्ष के महिलाओं में खून की कमी का जॉच कर नाम, पता पूर्ण कर रिपोर्ट देने कहा, ताकि उनका उपचार किया जा सकें। कुपोषण से बचने के लिए बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रां में रेडीटूईट के माध्यम से भरपूर आहार दे, ताकि कुपोषण से निजात मिल सके। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री योजना के अंतर्गत माह नवंबर में 501 जोड़ों को सामुहिक विवाह योजना में लाभान्वित कर उनका विवाह भोरमदेव मंदिर प्रागण में वृहद रूप से कराने के निर्देश दिये। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री कुंदन कुमार सहित सभी विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे। Spread the love Post navigation कलेक्टर ने स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली जिलाध्यक्ष रामकुमार भट्ट ने मंडलवार मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा की । सूची निम्नानुसार है