कवर्धादुर्ग

Iपुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

  कवर्धा   डाॅ. लाल उमेद सिंह, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा जिला इकाई में चल रहे सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट की समीक्षा हेतु जिला के थाना आॅपरेटरो की बैठक आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा समस्त आॅपरेटरो से उक्त योजना में आ रही समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त किया गया तथा उन्हें निर्देशित किया गया कि सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट के तहत् सभी फार्मो को सही ढंग से पूर्ण रूप से र्निदिष्ट करें

एवं सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट के विभिन्न सर्च माड्युलों का उपयोग कर थानों में पंजीबद्ध अज्ञात शव एवं गुम इंसान की पतासाजी करने का प्रयास करें तथा समय समय पर पुलिस मुख्यालय से जारी परिपत्रों का स्वंय एवं थाना में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों से पालन कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक की कड़ी में पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला श्री अजीत ओगरे द्वारा सभी सीसीटीएनएस आॅपरेटरों के उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा भविष्य मे बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किये ।

Spread the love

Related Articles

Back to top button