बिग ब्रेकिंग : किसान का हर कर्ज़ माफ करें भूपेश सरकार, जिनका माफ नही हो सकता तो करें स्पष्ट : अजित जोगी रायपुर | जगदलपुर में 2 किसानों की कर्जमाफी को लेकर जो गिरफ्तारी हुई और अब वह सार्वजनिक चर्चा का विषय पूरे देश मे बन गया है| अब इसे लेकर मरवाही विधायक अजित जोगी का बयान सामने आया है उन्खोने कहा कि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल से आग्रह है कि हर किसान का हर कर्ज़ माफ किया जाए| जिनका माफ नही हो सकता यह स्पष्ट किया जाना चाहिए| राहुल गांधी ने भी कर्ज माफी को लेकर कहा थी कि कर्ज माफी नही हुई तो मुख्यमंत्री बदल दूंगा|
जोगी ने बताया यह सिलसिला बहुत पहले से चल रहा है| 23 मार्च को पहली बार राजनांदगांव जिले के ग्राम बढिटोला के 2 किसानो वर्मा, धुर्वे से भी बैंक द्वारा कर्ज को लेकर उनकी गिरफ्तारी हुई थी| जिसके बाद वे मेरे पास आए थे| 5 जून को मरवाही के पिपरिया के सुरेश सिंह ने आत्महत्या की, कर्ज को लेकर बैंक से दबाव से तंग आकर आत्महत्या की थी| इसके बाद भी कर्जमाफी के नाम पर कर्ज माफी नही की गई| मुझे आशंका है ऐसे और भी लोगो की गिरफ्तारी हो रही होगी| मरवाही में भी 300 किसानों को भी नोटिस जारी हुआ था|