Uncategorized

 पश्चिमी दिल्ली से आप प्रत्याशी बलबीर सिंह जाखड़ के बेटे ने लगाया संगीन आरोप – ‘पिता ने टिकट के लिए 6 करोड़ दिए’

 पश्चिमी दिल्ली से आप प्रत्याशी बलबीर सिंह जाखड़ के बेटे ने लगाया संगीन आरोप – ‘पिता ने टिकट के लिए 6 करोड़ दिए’
 पश्चिमी दिल्‍ली से आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्‍मीदवार बलबीर सिंह जाखड़ के बेटे उदय जाखड़ ने सनसनीखेज आरोप लगाया है. उदय ने दावा किया कि AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव टिकट के बदले 6 करोड़ रुपये लिए. उदय ने कहा कि वह किसी राजनैतिक पार्टी की तरफ से यह दावा नहीं कर रहे हैं. उसने दावा किया कि बलबीर ने अपने बेटे को पढ़ाई के लिए रुपये नहीं दिए, मगर टिकट के लिए करोड़ों दे दिए. पार्टी की ओर से अभी इस दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.

उदय ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में बताया, “मेरे पिता ने पश्चिमी दिल्‍ली संसदीय सीट से टिकट हासिल करने के लिए 6 करोड़ रुपये अरविंद केजरीवाल को दिए. कुछ समय पहले जब मैंने उन्‍हें (बलबीर) कहा था कि मुझे पढ़ाई के लिए पैसों की जरूरत है, तो उन्‍होंने मना कर दिया. उन्‍होंने सोचा कि वो पैसा इलेक्‍शन में लगा पाएंगे.”

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button