Uncategorized

तेंदुआ का खाल बिक्री करने के फिराक में घुमते हुए आरोपी गिरफ्तार*

तेंदुआ का खाल बिक्री करने के फिराक में घुमते हुए आरोपी गिरफ्तार
 01 नग तेंदुआ का खाल बरामंद

कवर्धा थाना सहसपुर लोहारा पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि 03 व्यक्ति जंगली जानवर तेंदुआ का खाल बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाष रहे हैं। मुखबीर द्वारा उक्त सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी स.लोहारा द्वारा पुलिस अधीक्षक कबीरधाम को अवगत कराया जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना से विषेष टीम गठित कर मुखबीर द्वारा बताये गये सूचना कि तस्दीकी करने हेतु तत्काल रवाना किये जाने बाबत् आदेषित किया गया। जिस पर थाना से टीम गठित कर बानो फारेस्ट डिपो, स.लोहारा के पास मुखबीर द्वारा बताये गये हुलिया के अनुसार तीन व्यक्ति खड़े हुए मिले जिनके पास एक काले रंग के बैंग में कुछ सामान रखा हुआ था।

जिनसे पुछताछ करने पर अपना नाम कृष्णा मरकाम पिता तोरन मरकाम उम्र 23 साल साकिन दरिया समनापुर थाना झलमला, ठाकुर सिंह मरकाम पिता आंनद सिंह मरकाम उम्र 30 साल साकिन दरिया समनापुर थाना झलमला एवं दषरू परते पिता राम सिंह परते उम्र 24 साल साकिन खम्हरिया थाना रेंगाखार का निवासी होना बताया गया

तथा उनके पास रखे हुए बैंग की तलाषी लेने पर 01 नग जंगली जानवर तेंदुआ का खाल बरामद हुआ। जिस पर गठित टीम द्वारा मौके पर उक्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी कार्यवाही कर जप्त खाल को कब्जा पुलिस लिया गया तथा आरोपियों के विरूद्ध थाना सहसपुर लोहारा में अपराध क्रमांक 71/19 धारा वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 51 कायम कर विवेचना मे ंलिया गया। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में डाॅ. लाल उमेद सिंह पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के मार्गनिर्देषन में निरीक्षक मुकेष यादव, उप निरीक्षक मनोहर सिन्हा, डी.एस.साहू, रविषंकर साहू, कुलवंत तिर्की एवं आरक्षक रेखुराम सोनकर, शंकर यादव, कीर्ति वर्मा के द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है।

आरोपीगण
01. कृष्णा मरकाम पिता तोरन मरकाम उम्र 23 साल साकिन दरियास मनापुर थाना झलमला
02. ठाकुर सिंह मरकाम पिता आंनद सिंह मरकाम उम्र 30 साल साकिन दरिया समनापुर थाना झलमला
03. दषरू परते पिता राम सिंह परते उम्र 24 साल साकिन खम्हरिया थाना रेंगाखार

Spread the love

Related Articles

Back to top button