कवर्धादेश

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया मे फल वितरण कर मनाया गया जोगी का 73वा जन्म दिंन

कवर्धा : छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे के सुप्रीमो छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री मरवाही विधायक अजीत जोगी  के जन्मदिन के अवसर पर आज जोगी परिवार के सदस्यों द्वारा पंडरिया (कवर्धा) स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे जाकर मरीजो को फल वितरण कर जोगी के स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की दुआएँ की गई

जोगी कांग्रेस पंडरिया कवर्धा के सक्रिय कार्यकर्ता व जोगी परिवार के करीबी रवि चंद्रवंशी ने बताया कि आज हम सभी जोगी का 73 वाॅ जन्मदिन मना रहे हैं।। हम सभी मिलकर यह कामना करते है कि जोगी को हमारी भी उम्र लग जाए और उपर वाला उन्हे कम से कम 100साल तक जरूर इस दुनिया में हम सबके नेता के रूप में सलामत रखे.


आज के इस अवसर पर रवि चंद्रवंशी, जितेंद्र चंद्रवंशी, अंगद् पटेल, विनोद जायसवाल, रामा विस्वकर्मा, हुसैन जोशी, रोहित भास्कर,सुरेश, टिंकू, श्रवण, रामगोपाल भाई उपस्थित थे

 

Spread the love

Related Articles

Back to top button