
शालेय शिक्षाकर्मी संघ ने की निंदा, पत्रकारों का किया समर्थन, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग
कवर्धा : रायपुर के भाजपा कार्यालय में पत्रकार के साथ हुई मारपीट व दुर्व्यवहार की घटना की शालेय शिक्षाकर्मी संघ ने कड़ी निंदा की है। संघ ने पत्रकारों का समर्थन करते हुए उक्त घटना में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
शालेय शिक्षाकर्मी संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि पत्रकार समाज मे जागरूकता लाने का काम करते हैं। पत्रकार के साथ हुए दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना घोर निंदनीय है। इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होना चाहिए। संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने रायपुर में आयोजित अनिश्चितकालीन महाधरना स्थल पहुंचकर पत्रकारों का समर्थन किया है। प्रदेश प्रवक्ता गजराज सिंह राजपूत ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा आधार स्तंभ है। पत्रकार हर परिस्थितियों का सामना कर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हैं। आमजन की समस्याओं व मांगो को मीडिया के माध्यम से शासन-प्रशासन तक पहुंचाते हैं।
उन्होंने कहा कि पत्रकार निस्वार्थ भाव से समाज सेवा करते हैं। पत्रकार के साथ मारपीट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। संघ के मोहन राजपूत, संजय जायसवाल, अब्दुल आशिफ खान, राकेश जोशी, भानूप्रताप राजपूत, विष्णु कौशिक, मुनव्वर बेग, संतोष शर्मा, रामकुमार वर्मा, शरद वर्मा, अशोक निषाद, अतुल तिवारी, जगजीवन हठीले, नरेंद्र चंद्रवंशी, सूरज पाली, देवानंद त्रिपाठी, यशवंत कौशिक, अमित मिश्रा, रवि वर्मा, सुनील माग्रे, कर्नल तिवारी, राजकमल पांडेय, राजेश तिवारी, वोकेशनाथ योगी, तरुण चौरिया सहित समस्त सदस्यों ने पत्रकारों का समर्थन करते हुए पत्रकार के साथ हुई मारपीट की घटना पर निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग शासन से की है।



