TET के अवसर देने के बाद हो पदोन्नति प्रक्रिया : फेडरेशन** सहायक शिक्षक समग्र शिक्षा फेडरेशन ने पंडरिया विधायक भावना बोहरा से की मुलाकात** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

TET के अवसर देने के बाद हो पदोन्नति प्रक्रिया : फेडरेशन**
सहायक शिक्षक समग्र शिक्षा फेडरेशन ने पंडरिया विधायक भावना बोहरा से की मुलाकात**
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
कवर्धा, । छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षा फेडरेशन, कबीरधाम के जिला पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा के नेतृत्व में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा से मुलाकात की। इस दौरान सहायक शिक्षक (एल.बी.) से शिक्षक पद पर चल रही पदोन्नति प्रक्रिया एवं TET से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर शासन स्तर पर उचित पहल की मांग की गई।
फेडरेशन ने मांग रखी कि सर्वोच्च न्यायालय के 29 मई 2026 के निर्णय के बाद सभी सेवारत शिक्षकों को TET की पात्रता हासिल करने के लिए कम से कम दो-तीन अवसर प्रदान किए जाएं। इसके बाद ही पदोन्नति प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाए, ताकि सभी शिक्षकों को समान अवसर मिल सके।
प्रतिनिधिमंडल ने गणित, हिंदी एवं अंग्रेजी विषयों में पदोन्नति के दौरान नियुक्ति तिथि, भर्ती नियम, शैक्षणिक योग्यता, TET पात्रता, विषयवार योग्यता एवं वरिष्ठता का निष्पक्ष परीक्षण करने की मांग की। साथ ही पदोन्नति सूची जारी करने से पहले आपत्तियों एवं सेवा अभिलेखों का पुनः परीक्षण करने पर जोर दिया।
फेडरेशन ने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी शिक्षक की पदोन्नति रोकना नहीं, बल्कि सभी सेवारत शिक्षकों को समान अवसर प्रदान कर पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नियमसम्मत पदोन्नति प्रक्रिया सुनिश्चित कराना है।
विधायक भावना बोहरा से शिक्षकों की मांगों को शासन के समक्ष प्रमुखता से रखने और उचित समाधान के लिए पहल करने का आग्रह किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा सहित केशलाल साहू, धरमू कुर्रे, अमित शर्मा, शंकर पाली, ओसन साहू, राकेश खरे, केशो राम पाली, सरजू मरकाम, श्रीमती वर्मा एवं श्रीमती हेमलता देवांगन सहित फेडरेशन के पदाधिकारी एवं शिक्षक साथी उपस्थित रहे।
संपादक डी एन योगी



