कवर्धा

पूर्व चालक आरक्षक की मौत को लेकर उठे सवाल, परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाकर एसपी से की जांच की मांग** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

पूर्व चालक आरक्षक की मौत को लेकर उठे सवाल, परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाकर एसपी से की जांच की मांग**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कवर्धा। जिले में पुलिस विभाग के पूर्व चालक आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुराना कचहरी पारा निवासी सोनू उपाध्याय ने पुलिस अधीक्षक कबीरधाम को दिए आवेदन में बताया कि उनका छोटा भाई, जो पूर्व में जिला कबीरधाम पुलिस में चालक आरक्षक के पद पर कार्यरत था और वर्तमान में बर्खास्त हो चुका था, 6 अगस्त 2026 को महिन्द्रा शो-रूम के सामने स्थित पान ठेले के पास कुछ अज्ञात लोगों के साथ मारपीट की घटना का शिकार हुआ।

आवेदनकर्ता के अनुसार, घटना के दौरान करीब 5-6 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके भाई के साथ मारपीट की गई। बताया गया है कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर उसके साथ था, जो मारपीट के बाद मौके से चला गया। इसके बाद उनके भाई की वहीं मृत्यु हो गई।

सोनू उपाध्याय ने अपने आवेदन में आशंका जताई है कि मारपीट के कारण ही उनके भाई की मौत हुई हो सकती है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

अब इस मामले में पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह और घटना के पीछे की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की उम्मीद जताई है।

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

Spread the love

Related Articles

Back to top button