गुरुकुल पब्लिक स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कवर्धा शहर युवा कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल से जुड़े गंभीर मामले को लेकर कवर्धा शहर युवा कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। युवा कांग्रेस ने कहा कि यदि जांच में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही, गंभीर चूक अथवा तथ्यों को छिपाने की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदार संचालक मंडल एवं संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए युवा कांग्रेस ने गुरुकुल पब्लिक स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग भी प्रमुखता से रखी है। संगठन का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जा सकता। कवर्धा शहर युवा कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच पूरी कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होती, तब तक बच्चों के अधिकार और सुरक्षा को लेकर आवाज बुलंद की जाती रहेगी। बच्चों के अधिकारों की रक्षा • दोषियों पर कार्रवाई • न्याय की लड़ाई जारी रहेगी। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी.एन. योगी की रिपोर्ट Spread the love Post navigation सामुदायिक पुलिसिंग के तहत वनांचल क्षेत्र के विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने वितरित किए तिरंगा ध्वज, मिष्ठान एवं प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तकें** स्वतंत्रता दिवस मे राष्ट्रप्रेम संदेश को ग्राम-ग्राम तक पहुंचाने कबीरधाम पुलिस की पहल, विद्यार्थियों को शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए किया प्रोत्साहित** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट स्वतंत्रता दिवस पर विशेष आलेख | तिरंगा से आगे की आजादी : नागरिक अधिकारों की संवैधानिक गारंटी ही स्वतंत्रता की असली कसौटी {लेखक: एच. पी. जोशी} कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ विशेष प्रस्तुति,, संपादक डी एन योगी