पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ग्राम पंचायत दामापुर में लिंक कोर्ट (नवीन अप तहसील) की स्थापना की मिली सौगात**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी जी समाचार

कवर्धा**   पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में जनता की सुविधाओं और राजस्व प्रकरणों के त्वरित समाधान हेतु निरंतर प्रयासरत विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ग्राम पंचायत दामापुर में लिंक कोर्ट (नवीन उप तहसील) की स्थापना हेतु आज स्वीकृति मिली है। इसके पूर्व भी नगर पंचायत पांडातराई एवं ग्राम पंचायत रणवीरपुर में नवीन उप तहसील की स्थापना विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से हुई जिससे हजारों किसानों व ग्रामीण परिवारों को उनके घर व गांव के नजदीक ही इस विभाग से जुड़ी सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही इस मांग के पूरा होने पर विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी का आभार व्यक्त करते हुए ग्राम पंचायत दामापुर एवं आसपास के क्षेत्रवासियों को बधाई दी। ग्राम पंचायत दामापुर में इस नए लिंक कोर्ट के प्रारंभ होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भू-राजस्व सहित विभिन्न प्रशासनिक कार्यों एवं आवश्यक राजस्व एवं प्रशासनिक सेवाएं उनके क्षेत्र के समीप ही उपलब्ध होंगी, जिससे समय, धन और श्रम की बचत होगी।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि दामापुर में लिंक कोर्ट की स्थापना क्षेत्र के विकास और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे प्रशासनिक व्यवस्था क्षेत्रवासियों के और करीब आएगी साथ ही उनके क्षेत्र में ही आवश्यक सरकारी सेवाएं उपलब्ध होंगी। पहले किसी भी राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों के लिए लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, लेकिन स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध होने से नागरिकों को काफी राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि विशेष रूप से किसान, महिलाएं, बुजुर्ग और ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक इससे लाभान्वित होंगे। खसरा-खतौनी एवं नक्शा, नामांतरण, जमीन का बंटवारा, जमाबंदी, लगान, राजस्व वसूली, ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र सहित विभिन्न राजस्व संबंधी कार्य अब अधिक सहजता से कराए जा सकेंगे। इसके साथ ही अन्य प्रशासनिक शिकायतों के निराकरण में भी स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलेगी।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह लिंक कोर्ट सरकार और जनता के बीच एक सेतु का काम करेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले हमारे किसान भाई-बहनों और ग्रामीणों को त्वरित समाधान मिलेगा। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रही है। पंडरिया विधानसभा अंतर्गत पूर्व में पांडातराई व रणवीरपुर और अब ग्राम पंचायत दामापुर में लिंक कोर्ट स्थापना की स्वीकृति इसी सोच का परिणाम है, जिसमें प्रशासन को आम नागरिक के द्वार तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है, इससे कार्यों में तेजी आएगी। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक गतिविधियां बढ़ने से क्षेत्र में रोजगार एवं छोटे व्यवसायों को भी अप्रत्यक्ष रूप से प्रोत्साहन मिलेगा। मैं समस्त क्षेत्रवासियों को इस सौगात के लिए बधाई देती हूं।

Spread the love

You missed

सौम्या राठौर का चयन सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में रिसर्च एसोसिएट के पद पर* * कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट**   धनंजय राठौर (संयुक्त संचालक जनसंपर्क संचालनालय, रायपुर) और श्रीमती रोशनी राठौर (कम्पीयर आकाशवाणी, रायपुर) की बेटी सौम्या राठौर का चयन भारत के सर्वाेच्च न्यायालय दिल्ली में माननीय जस्टिस श्री चन्द्रशेखर के कोर्ट में लीगल असिस्टेंट कम रिसर्च एसोसिएट के पद पर हुआ है। सौम्या राठौर ने MHCET की परीक्षा में ऑल इंडिया 23वा स्थान प्राप्त कर एशिया के सबसे पुराने लॉ कॉलेज Government Law College, Mumbai से Legal Science and LL.B. की शिक्षा पूर्ण की है। इसके बाद छत्तीसगढ हाईकोर्ट में लीगल असिस्टेंट की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ हाईकोर्ट के माननीय न्यायाधीश श्री एन. के. चंद्रवंशी के कोर्ट में लीगल असिस्टेंट के पद पर मार्च 2026 में नियुक्त होकर कार्य कर रही थी। सौम्या राठौर की बहन शौर्या राठौर Government Medical College, Jagdalpur से MBBS की पढ़ाई कर रही है। सौम्या राठौर और शौर्या राठौर दोनों बहन प्रारंभ से ही मेधावी छात्रा रही हैं। धनंजय राठौर मूलतः जांजगीर के निवासी हैं और वर्तमान में रायपुर में निवासरत