कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट* *राजस्व अधिकरियो को सख्त निर्देश-* *आवेदक जरूरी दस्तावेज सलग्न करना अगर भूल गए तो अधिकरी संपर्क कर दस्तावेजो को प्राथमिकता में मंगाए, ऐसे आवेदनों को लंबित में ना रखे – कलेक्टर श्री वर्मा* *मुख्यमंत्री के निर्देश, कलेक्टर की सख़्ती: राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध, पारदर्शी और त्वरित निराकरण करें – कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा* *पिपरिया तहसील में राजस्व शिविर का निरीक्षण, ग्रामीणों को राहत देने शिविरों में समाधान की प्राथमिकता* *339 आवेदन प्राप्त, डिजिटली स्क्रूटनी और पोर्टल अपलोडिंग की प्रक्रिया जारी*

- कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
- देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट*
- *राजस्व अधिकरियो को सख्त निर्देश-*
*आवेदक जरूरी दस्तावेज सलग्न करना अगर भूल गए तो अधिकरी संपर्क कर दस्तावेजो को प्राथमिकता में मंगाए, ऐसे आवेदनों को लंबित में ना रखे – कलेक्टर श्री वर्मा*
*मुख्यमंत्री के निर्देश, कलेक्टर की सख़्ती: राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध, पारदर्शी और त्वरित निराकरण करें – कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा*
*पिपरिया तहसील में राजस्व शिविर का निरीक्षण, ग्रामीणों को राहत देने शिविरों में समाधान की प्राथमिकता*
*339 आवेदन प्राप्त, डिजिटली स्क्रूटनी और पोर्टल अपलोडिंग की प्रक्रिया जारी*
कवर्धा,। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के स्पष्ट निर्देशों पर कार्य करते हुए कबीरधाम जिले में राजस्व समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत आज कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने पिपरिया तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों में प्राप्त हर एक आवेदन की गहन जांच की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्ववर्ती लंबित प्रकरणों को अलग छाँटकर नवीन आवेदनों का पृथक रूप से पंजीयन किया जाए। यदि किसी आवेदन में आवश्यक दस्तावेज अधूरे हों, तो आवेदकों से तत्काल संपर्क कर उन्हें प्राथमिकता पर पूर्ण कराया जाए, ताकि जनता को अनावश्यक परेशानी से बचाया जा सके।
उन्होंने विशेष रूप से अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन निर्धारित समय सीमा के भीतर निपटाया जाए, सभी प्रक्रिया पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ की जाए, जिससे शासन पर जन विश्वास बना रहे।
कलेक्टर ने कहा कि राजस्व सेवाएं—जैसे आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, बंटवारा, फौती, सीमांकन, त्रुटि सुधार आदि—गांवों तक पहुंचाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसके लिए शिविरों को एक प्रभावी माध्यम के रूप में उपयोग में लाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि आवेदकों को कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें, इसका पूरा ख्याल रखा जाए।तीन राजस्व सर्किल, 339 आवेदन, डिजिटली स्क्रूटनी चालू
पिपरिया तहसील अंतर्गत पिपरिया, मरका और दशरंगपुर राजस्व निरीक्षक सर्किलों में आयोजित विशेष राजस्व शिविरों में कुल 339 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से:
दशरंगपुर सर्किल: आय/जाति/निवास – 74, बंटवारा – 5,फौती – 16, किसान किताब – 6,नक्शा बटांकन – 2, त्रुटि सुधार – 17, विविध – 7,अन्य – 11 इसी प्रकार पिपरिया सर्किल में आय/जाति/निवास – 23 बंटवारा – 4 फौती – 5किसान किताब – 5 त्रुटि सुधार – 32 आवेदन मिले। मरका सर्किल में आय/जाति निवास – 35 बंटवारा – 3,फौती – 5 किसान किताब – 2 नक्शा बटांकन – 6 त्रुटि सुधार – 18
सीमांकन – 1अन्य – 12 प्राप्त हुए है।कलेक्टर श्री वर्मा ने बताया कि कबीरधाम जिले की सभी 8 तहसीलों के 26 निरीक्षण सर्किलों में विशेष राजस्व शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें अब तक 2025 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 1123 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा चुका है और 882 आवेदन प्रक्रिया में हैं। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई से 29 अगस्त तक पुनः जिले के सभी 24 सर्किलों में राजस्व समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
*23 जुलाई से 29 अगस्त तक आयोजित शिविरों में मिलेगा अनेक लाभ*
उपमुख्यंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर पूरे जिले भर में आगामी 23 जुलाई से 29 अगस्त तक विशेष राजस्व समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि इस शिविर में अनेक लाभ ग्रामीणों, किसानों और अभिभावको को मिलेगा। जिले के सभी 24 राजस्व निरीक्षक कार्यालय मुख्यालयों में यह शिविर लगेगा, जिसमे राजस्व से संबंधित आवेदनों के साथ साथ आयुष्मान कार्य, आधार कार्य नवनीकरण, अपडेट किया जाएगा, साथ ही इस शिविर में किसान भाई अपने एग्री स्टेट से पंजीयन भी किया जाएगा। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए कि शैक्षणिक प्रयोजन हेतु आवश्यक आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों में किसी भी विद्यार्थी या अभिभावक को अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि स्कूल-कॉलेज में प्रवेश, छात्रवृत्ति, परीक्षाओं आदि के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र समयसीमा में और सरलता से जारी किए जाएं।




