कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट** 151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा पूर्ण, भावना बोहरा ने जताया कोटि-कोटि आभार** अमरकंटक से भोरमदेव तक 7 दिनों की कठिन यात्रा बनी श्रद्धा, संकल्प और सेवा की अविस्मरणीय स्मृति** कवर्धा। छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना के साथ माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भगवान भोरमदेव के पावन धाम तक 151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा का संकल्प लेकर निकलीं विधायक भावना बोहरा ने 7 दिनों की कठिन यात्रा पूर्ण होने पर सभी सहयोगियों एवं शिवभक्तों के प्रति कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया। घने जंगलों, ऊंचे-नीचे पर्वतीय रास्तों, बीहड़ पगडंडियों, उफनती नदियों और घनघोर बारिश के बीच कांवड़ यात्रियों का कारवां लगातार आगे बढ़ता रहा। कठिन परिस्थितियों में भी “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष ने यात्रियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। भावना बोहरा ने यात्रा में कदम-कदम पर साथ देने वाले कांवड़ यात्रियों, सामाजिक एवं हिंदू संगठनों, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं, ग्रामवासियों और नगरवासियों, यात्रा व्यवस्था में जुटे व्यवस्थापकों तथा कबीरधाम जिले के समस्त शिवभक्तों सहित प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग और आशीर्वाद देने वाले सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के प्रत्येक कदम के साथ उनका संकल्प रहा कि छत्तीसगढ़ खुशहाल हो, किसान समृद्ध हों, युवाओं को नई उड़ान मिले, मातृशक्ति सशक्त बने, बुजुर्गों का जीवन सुख-शांति से भरा रहे और हमारी धरती, जल, जंगल एवं प्रकृति सदैव समृद्ध रहे। माँ नर्मदा और भगवान भोलेनाथ से उन्होंने प्रदेश के प्रत्येक परिवार की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। बोल बम! हर हर महादेव! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट**
151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा पूर्ण, भावना बोहरा ने जताया कोटि-कोटि आभार**
अमरकंटक से भोरमदेव तक 7 दिनों की कठिन यात्रा बनी श्रद्धा, संकल्प और सेवा की अविस्मरणीय स्मृति**
कवर्धा। छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना के साथ माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भगवान भोरमदेव के पावन धाम तक 151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा का संकल्प लेकर निकलीं विधायक भावना बोहरा ने 7 दिनों की कठिन यात्रा पूर्ण होने पर सभी सहयोगियों एवं शिवभक्तों के प्रति कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया।
घने जंगलों, ऊंचे-नीचे पर्वतीय रास्तों, बीहड़ पगडंडियों, उफनती नदियों और घनघोर बारिश के बीच कांवड़ यात्रियों का कारवां लगातार आगे बढ़ता रहा। कठिन परिस्थितियों में भी “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष ने यात्रियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।
भावना बोहरा ने यात्रा में कदम-कदम पर साथ देने वाले कांवड़ यात्रियों, सामाजिक एवं हिंदू संगठनों, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं, ग्रामवासियों और नगरवासियों, यात्रा व्यवस्था में जुटे व्यवस्थापकों तथा कबीरधाम जिले के समस्त शिवभक्तों सहित प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग और आशीर्वाद देने वाले सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि इस यात्रा के प्रत्येक कदम के साथ उनका संकल्प रहा कि छत्तीसगढ़ खुशहाल हो, किसान समृद्ध हों, युवाओं को नई उड़ान मिले, मातृशक्ति सशक्त बने, बुजुर्गों का जीवन सुख-शांति से भरा रहे और हमारी धरती, जल, जंगल एवं प्रकृति सदैव समृद्ध रहे।
माँ नर्मदा और भगवान भोलेनाथ से उन्होंने प्रदेश के प्रत्येक परिवार की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।
बोल बम!
हर हर महादेव!
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट



